फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रावण के पिता की लालच के कारण सोने की लंका में लगी थी आग

Tue, 06 Aug 2019 08:57 AM IST
प्रशांत राय धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 06 Aug 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
known about of amazing facts of lanka in hindi

हम सभी बचपन से लेकर अपने युवा अवस्था तक रामायाण टीवी या सिनेमा के जरिए देखते रहते हैं। हम सभी जानते हैं कि रामायण में हनुमानजी ने रावण के सोने की लंका में आग लगाई थी। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके पीछे का मुख्य कारण क्या था। दरअसल, यह सबकुछ एक श्राप के कारण हुआ था। तो आइए जानते हैं कि आखिर क्या हुआ था जो एक देवी ने लंका जलने का श्राप दे दिया।

known about of amazing facts of lanka in hindi
- फोटो : social media

पौराणिक कथाओं के मुताबिक एक बार मां पार्वती ने विष्णु और लक्ष्मी जी को कैलाश पर भोजन पर आने के लिए निमंत्रण दिया। तब मां सक्ष्मी ने उनसे पूछा कि आप इतनी ठंडी हवाओं के बीच कैसे रह लेती हैं। और वह भी तब जब राजकुमारी का जीवन व्यतीत कर चुकी हैं। इस सवाल से माता पार्वती काफी आहत हुई। कुछ दिनों बाद मां लक्ष्मी ने देवी पार्वती को अपने बैकुठं धाम आने का न्यौता दिया। 

known about of amazing facts of lanka in hindi

न्यौता मिलने पर मां पार्वती शिवजी के साथ बैकुंठ धाम पर पहुंची। बैकुंठ वैभव और ऐश्वर्य देखकर उन्होंने भी भोलेनाथ से एक अत्यंत वैभवशाली महल का निर्माण करने को कहा। पहले शिवजी मां पार्वती को बहुत समझाने का प्रयास किया। लेकिन जब मां पार्वती नहीं मानी तो शिवजी ने विश्वकर्मा जी को महल निर्माण का कार्य सौंपा। इसके बाद ही उन्होंने सोने का महल तैयार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
known about of amazing facts of lanka in hindi

सोने का महल जब तैयार हुआ तो मां पार्वती ने सभी देवी-देवताओं को आमंत्रित किया। महल की वस्तुप्रतिष्ठा की पूजा के लिए रावण के पिता ऋषि विश्रवा जो कि अत्यंत विद्वान थे, उन्हें बुलाया गया। महल की चकाचौंध देखकर ऋषि विश्रवा का मन डोल गया और उन्होंने भोलेनाथ से महल को ही दान में मांग लिया। शिव ने निराश ना करते हुए महल को उन्होंने ऋषि विश्रवा को दान दे दिया। 

विज्ञापन
known about of amazing facts of lanka in hindi
- फोटो : google

मां पार्वती को इससे भारी दुख हुआ और उन्होंने ऋषि विश्रवा को दान में लिए गए महल को जलाने का ऋाप दे दिया। उनके श्राप के कारण ही हनुमान जी ने सोने की लंका को जलाकर भस्म कर दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed