फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सृष्टि का पहला श्राद्ध: किसने रची पिण्डदान की व्यावहारिक परंपरा?

Wed, 30 Sep 2026 11:42 AM IST
ज्योति मेहरा शैली प्रकाश
शैली प्रकाश Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 30 Sep 2026 11:42 AM IST
सार

ऋग्वेद के 'पितृ-सूक्त' से लेकर सतयुग के गयासुर, त्रेतायुग में श्री राम-सीता द्वारा महाराजा दशरथ के तर्पण और द्वापर में पांडवों द्वारा किए गए पिण्डदान तक, इतिहास पितृ-पूजा की गाथाओं से भरा पड़ा है। लेकिन प्रश्न उठता है कि इतिहास में व्यक्तिगत रूप से पहला श्राद्ध किसने किया था? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Pehla shradh kisne kiya maharshi nimi pitru tarpan katha
पहली बार श्राद्ध किसने किया था? - फोटो : AI

सनातन परंपरा में भाद्रपद की पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक के 16 दिन पितरों की स्मृति और तर्पण के लिए समर्पित हैं। ऋग्वेद के 'पितृ-सूक्त' से लेकर सतयुग के गयासुर, त्रेतायुग में श्री राम-सीता द्वारा महाराजा दशरथ के तर्पण और द्वापर में पांडवों द्वारा किए गए पिण्डदान तक, इतिहास पितृ-पूजा की गाथाओं से भरा पड़ा है। लेकिन प्रश्न उठता है कि इतिहास में व्यक्तिगत रूप से पहला श्राद्ध किसने किया था और उन्हें ही प्रथम श्राद्धकर्ता क्यों माना जाता है?



साधु और संत एक नहीं होते, जानें ऋषि, मुनि, संन्यासी और योगी में क्या फर्क है
पितृपक्ष 2026: 10 अक्तूबर रखें इन 7 बातों का ध्यान, पितरों की आत्मा को मिलेगी शांति और घर आएगी सुख-समृद्धि

Pehla shradh kisne kiya maharshi nimi pitru tarpan katha
पहला श्राद्ध: महर्षि निमि और पुत्र-शोक की गाथा - फोटो : AI

पहला श्राद्ध: महर्षि निमि और पुत्र-शोक की गाथा
महाभारत के अनुसार, सृष्टि में पहला प्रामाणिक श्राद्ध अत्रि गोत्र के महर्षि निमि ने संपन्न किया था। जब महर्षि निमि के युवा पुत्र 'श्रीमंत' का अकालिक निधन हो गया, तो वे गहरे शोक में डूब गए। अपने दिवंगत पुत्र की आत्मा की शांति और तृप्ति के लिए उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच जल, कंद-मूल और फल एकत्रित करके श्रद्धापूर्वक अर्पित किए।

पुत्र-प्रेम में किए गए इस कार्य के बाद निमि को चिंता हुई कि क्या उन्होंने शास्त्र विरुद्ध कोई आचरण तो नहीं किया? तब ब्रह्मा जी के आदेश पर उनके दादा महर्षि अत्रि ने प्रकट होकर उनका मार्गदर्शन किया। महर्षि अत्रि ने पुष्टि की कि स्वजन के प्रति यह अर्पण पूर्णतः धर्मानुकूल है और इससे पितर तृप्त होते हैं। बाद में अत्रि मुनि के पुत्र भगवान दत्तात्रेय (जिन्हें 'श्राद्धदेव' भी कहा जाता है) ने इस विधान को जन-कल्याण के लिए विस्तृत रूप दिया।
 

Pehla shradh kisne kiya maharshi nimi pitru tarpan katha
महर्षि निमि ही 'प्रथम श्राद्धकर्ता' क्यों? - फोटो : AI

वेदों में उल्लेख के बावजूद त्रेतायुग के महर्षि निमि ही 'प्रथम श्राद्धकर्ता' क्यों?
वैदिक साहित्य और अनादि परंपराओं में पितृ-तर्पण का उल्लेख महर्षि निमि के काल से पहले से मिलता है। इसके बावजूद निमि को ही पहला श्राद्धकर्ता मानने के तीन मुख्य कारण हैं:-

1. 'पितृ-यज्ञ' और 'श्राद्ध' का सूक्ष्म अंतर
वेदों में वर्णित 'पितृ-यज्ञ' एक सैद्धांतिक (Theoretical) अनुष्टान था, जिसमें देव आहुति की तरह जल और तिल से सामान्य तर्पण होता था। इसके विपरीत, महर्षि निमि ने व्यक्तिगत मृत स्वजन की स्मृति में कंद-मूल, फल और पिण्ड अर्पित करने का एक व्यावहारिक और व्यवस्थित विधान तैयार किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pehla shradh kisne kiya maharshi nimi pitru tarpan katha
'श्रद्धा' भाव से उत्पत्ति - फोटो : adobe stock
2. 'श्रद्धा' भाव से उत्पत्ति
'श्राद्ध' का अर्थ है- 'श्रद्धया दीयते यत् तत् श्राद्धम्' (जो पूर्ण श्रद्धा से दिया जाए)। वैदिक काल में आहुति कर्मकांडीय थी, जबकि निमि ने किसी शास्त्रीय दबाव में नहीं बल्कि पुत्र के प्रति अपार श्रद्धा और भाव में भरकर यह अर्पण किया था। अत्रि मुनि ने इसी भाव को देखकर इसे 'श्राद्ध' का नाम दिया।
 
विज्ञापन
Pehla shradh kisne kiya maharshi nimi pitru tarpan katha
ब्रह्मा जी द्वारा प्रामाणिक विधि की मान्यता - फोटो : adobe stock

3. ब्रह्मा जी द्वारा प्रामाणिक विधि की मान्यता
सृष्टि के कालचक्र में वेदों का ज्ञान अनादि है, लेकिन जब बात इसे सामाजिक और भौतिक रूप देने की आई, तो निमि द्वारा अपनाई गई विधि को ही ब्रह्मा जी ने 'श्राद्ध की प्रामाणिक विधि' के रूप में मान्यता दी।

संक्षेप में कहें तो वेदों में मौजूद पितृ-यज्ञ जहाँ श्राद्ध का 'सैद्धांतिक रूप' था, वहीं महर्षि निमि ने इसे 'व्यावहारिक व संस्थागत रूप' दिया। इसी कारण वेदों में तर्पण का उल्लेख होते हुए भी पिण्डदान युक्त श्राद्ध परंपरा का पहला कर्ता महर्षि निमि को ही माना जाता है।

- शैली प्रकाश
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed