{"_id":"5d49615e8ebc3e6c990bd1b6","slug":"know-about-the-reason-of-snake-bite-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन पांच कारणों से काटता है सांप, बदला लेना है मुख्य कारण","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
इन पांच कारणों से काटता है सांप, बदला लेना है मुख्य कारण
भविष्य पुराण के पांचमी कल्प में सांपों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस खंड में राजा शतानीक और महर्षि सुमंतु के जरिए महर्षि कश्यप द्वारा सांपों के विषय में जानकारी का उल्लेख किया गया है। राजा शतानीक, महर्षि सुमंतु से सांपों के बारे में विस्तार से बताने का निवेदन करते हैं। इसके बाद महर्षि उन्हें सांपों से जुड़ी गहरी जानकारी देते हैं। इस कहानी से आप समझ सकते हैं कि सांप के काटने का कारण क्या है।
2 of 6
- फोटो : self
महर्षि कश्यप के मुताबिक सांप किसी भी इंसान को केवल 8 कारणों से काटता है। सांप के काटने के बाद व्यक्ति के शरीर पर जो निशान बनता है, उस निशान के आकार को देखकर आप समझ सकते हैं कि सांप ने किस कारण काटा है। सांप किसी भी व्यक्ति का दबाव पड़ने पर, पुरानी दुश्मनी को लेकर, मद में होने के चलते, भूख व भय से, विष के वेग के कारण, बच्चों की सुरक्षा के लिए या काल की प्रेरणा होने पर ही सांप काटता है।
3 of 6
- फोटो : self
जब सांप काटते ही पेट के तरफ उल्टा हो जाए और उसकी दाढ़ टेढ़ी हो जाए तो समझ जाइए कि सांप ने दबाव होने के कारण काटा है। अगर सांप के काटने पर बड़ा घाव हो जाए तो समझ जाना चाहिए कि सांप ने किसी द्वेष में काटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : social media
अगर सांप के काटने के बाद एक दाढ़ का निशान बने और वह निशान ठीक से दिखाई ना दे तो समझ जाना चाहिए कि सांप ने किसी भय के कारण काटा है। इसके अलावा अगर सांप के काटने पर दाढ़ का निशान किसी रेखा की तरह बन गया हो तो समझ जाना चाहिए कि सांप ने मद के कारण काटा है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : Pexels.com
अगर सांप के काटने के बाद दो दाढ़ का निशान दिखाई दे और घाव बड़ा हो तो समझना चाहिए कि सांप ने भूख के कारण काटा है। वहीं दो दाढ़ का निशान दिखाई दे और निशान खून से भर जाए तो समझना चाहिए कि सांप ने विष के वेग के कारण काटा है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।