सनातन धर्म में वैसे तो प्रत्येक पूर्णिमा का महत्व माना जाता है लेकिन कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना गया है। कार्तिक मास की पूर्णिमा से कई पौराणिक गाथाएं जुड़ी हुई हैं। इस दिन को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है साथ ही इस दिन काशी में देव दिवाली मनाने की भी परंपरा है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 19 नवंबर दिन शुक्रवार को पड़ रही है। पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रिय होती है। मान्यता है कि यदि इस कुछ कार्य किए जाएं तो घर में धन-धान्य बना रहता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे कार्य जिन्हें कार्तिक पूर्णिमा के दिन अवश्य करना चाहिए।
Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा पर जरूर करें ये पांच काम, घर में बनी रहेगी धन-समृद्धि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदी में स्नान का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर देवता पृथ्वी पर आकर गंगा में स्नान करते हैं इसलिए इस दिन गंगा स्नान अवश्य करना चाहिए या फिर पानी में गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए। इसी के साथ पूर्णिमा पर क्षमतानुसार अन्न वस्त्र का दान करना चाहिए। पूर्णिमा तिथि पर चावलों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि पर दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और घर परिवार में सुख-शांति का वास होता है।
पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है, इसलिए इस दिन तुलसी पूजन का विशेष महत्व माना गया है, क्योंकि तुलसी विष्णु जी को अतिप्रिय हैं। तुलसी पूजन से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का आगमन होता है। भगवान विष्णु के साथ लक्ष्मी जी का कृपा भी बनी रहती है।
कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिन देव दीपावली भी होती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी नदी या सरोवर के किनारे दीपदान अवश्य करना चाहिए। यदि नदी या सरोवर पर नहीं जा सकते तो देवस्थान पर जाकर दीपदान करना चाहिए। इसके देवता प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से आपके घर में धन-धान्य वह सुख-शांति बनी रहती है।
पूर्णिमा तिथि पर व्रत रखकर भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी का पूजन करना चाहिए व चंद्रमा दर्शन करने के साथ ही अर्घ्य भी देना चाहिए। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर व्रत करने से सूर्य लोक की प्राप्ति होती है। लक्ष्मी नारायण का पूजन करने से आपके परिवार में सुख-शांति का वास होता है।