फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan: पूरे साल में केवल एक बार खुलता है इस मंदिर का दरवाजा, बहनों को रहता है इसका इंतजार

Fri, 26 Jul 2024 07:04 PM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 26 Jul 2024 07:04 PM IST
सार

रक्षाबंधन त्योहार का महत्व इतना अधिक है कि कि बद्रीनाथ में मौजूद एक खास विष्णु मंदिर का कपाट मात्र इसी दिन के लिए ही खोला जाता है। इस मंदिर का नाम बंसी नारायण मंदिर है। आइए इस अद्भुत मंदिर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
bansi narayan temple of lord vishnu in badrinath open only on raksha bandhan know in detail in hindi
बंसी नारायण मंदिर - फोटो : Amar Ujala

हिंदू धर्म में श्रावण मास का बहुत खास महत्व है। सावन के महीने सोमवार के दिन का बहुत खास महत्व होता है। इस साल का श्रावण मास शुरू हो चुका है, और इसका समापन 19 अगस्त को होगा। इस साल के श्रावण मास की खास बात ये है कि सावन के महीने की शुरुआत भी सोमवार के दिन यानी 22 जुलाई को हुई थी और इसका समापन भी सोमवार के दिन ही होगा। इसके अलावा इस महीने आने वाली एकादशी का भी खूब महत्व होता है। उत्तर भारत के कई गांवों में इस महीने को में झूला लगाकर उत्साह मनाया जाता है। इसके साथ ही मंगला गौरी व्रत भी मनाया जाता है। यह महीना इतने त्योहारों के साथ एक और त्योहार लाता है जिसका इंतजार हर भाई-बहन को होता है। श्रावण मास के पूर्णिमा तिथि को ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा।

bansi narayan temple of lord vishnu in badrinath open only on raksha bandhan know in detail in hindi
रक्षाबंधन - फोटो : iStock

इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी रक्षा का वचन लेती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं। रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास और बंधन को मजबूत करता है। इस दिन घरों में उत्सव का माहौल रहता है।

bansi narayan temple of lord vishnu in badrinath open only on raksha bandhan know in detail in hindi
रक्षाबंधन - फोटो : iStock

रक्षा बंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं है, ये बहनों और भाइयों के बीच के संबंध को मजबूत करने का एक बहुत खूबसूरत जरिया भी है। हालांकि कई जगहों पर इस दिन भगवान को भी राखी बांधने का रिवाज है। रक्षाबंधन का त्योहार इतना खास है कि यह सिर्फ एक खास धर्म तक ही सीमित नहीं रहा है। हर कोई अब इस त्योहार को अपने तरीके से, अपनी श्रद्धा से मनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bansi narayan temple of lord vishnu in badrinath open only on raksha bandhan know in detail in hindi
बंसी नारायण मंदिर, बद्रीनाथ - फोटो : uttarakhandheaven.in
बंसी नारायण मंदिर
रक्षाबंधन त्योहार का महत्व इतना अधिक है कि कि बद्रीनाथ में मौजूद एक खास विष्णु मंदिर का कपाट मात्र इसी दिन के लिए ही खोला जाता है। इस मंदिर का नाम बंसी नारायण मंदिर है। यह पूरे साल बंद रहता है और सिर्फ एक दिन के लिए ही भक्तों के लिए खुलता है। श्रावण मास के पूर्णिमा के दिन सुबह इस मंदिर के कपाट खुलते हैं और शाम में सूरज ढलने से पहले तक यहां पूजा अर्चना की जाती है, इसके बाद फिर पूरे साल के लिए बंद हो जाता है। मान्यताओं के अनुसार साल के 364 दिन इस मंदिर में नारद मुनि भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करते हैं। इंसानों को इस मंदिर में पूजा करने का अधिकार सिर्फ एक दिन के लिए मिलता है।
विज्ञापन
bansi narayan temple of lord vishnu in badrinath open only on raksha bandhan know in detail in hindi
रक्षाबंधन - फोटो : iStock

12-13 घंटे के लिए खुलता है मंदिर
इस साल बंसी नारायण मंदिर के कपाट 19 अगस्त को खुलेंगे, और 12-13 घंटे के बाद फिर बंद हो जाएगा। बहुत लोग अभी से मंदिर में दर्शन करने का इंतजार कर रहे हैं खासतौर पर बहनें इस मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन कर अपने भाइयों को राखी बांधती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर का निर्माण पांडवों के काल में हुआ था।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed