Kamika Ekadashi 2022: इस दिन रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत, जानिए महत्व, पूजा विधि और तिथि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कामिका एकादशी 2022 तिथि
- कामिका एकादशी तिथि की शुरुआ- 23 जुलाई 2022, शनिवार सुबह 11 बजकर 27 मिनट से
- कामिका एकादशी तिथि का समापन- 24 जुलाई 2022, रविवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर
- उदयातिथि के अनुसार कामिका एकादशी का व्रत 24 जुलाई को रखा जाएगा।
कामिका एकादशी 2022 पूजा विधि
कामिका एकादशी के दिन प्रातः काल जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें। सबसे पहले पूजा के मंदिर में दीपक जलाएं और व्रत का संकल्प लें। फिर पूजा की तैयारी शुरू करें। एक चौकी में पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
भगवान को फल, फूल, तिल, दूध, पंचामृत और तुलसी आदि अर्पित करें। तुलसी जरूर चढ़ाएं, क्योंकि तुलसी के बिना भगवान विष्णु की पूजा पूरी नहीं मानी जाती जाती है। इसके बाद कामिका एकादशी की व्रत कथा पढ़ें या सुनें। आखिर में आरती करें।
कामिका एकादशी व्रत का महत्व
धार्मिक मान्यता है कि एकादशी का व्रत रखने और पूजन करने से न सिर्फ भगवान विष्णु बल्कि पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। साथ ही इस व्रत को करने से सभी बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसे व्यक्ति जिन्हे किसी बात का भय हो उन्हें कामिका एकादशी का व्रत जरूर करना चाहिए। इससे उनके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।