{"_id":"5e8739278ebc3e78b6230238","slug":"kamada-ekadashi-2020-tips-for-lord-vishnu-food-bhagwan-ko-bhog-kaise-lagayein","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"kamada Ekadasi 2020: कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु को भोग लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, न करें ये गलतियां","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
kamada Ekadasi 2020: कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु को भोग लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, न करें ये गलतियां
Sat, 04 Apr 2020 12:15 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 04 Apr 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
कामदा एकादशी 2020
एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के बाद उनको प्रसन्न करने के लिए भोग लगाने का विधान है। धार्मिक शास्त्रों के पूजा के बाद भगवान को भोग लगाने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। शास्त्रों में भगवान को भोग लगाने के लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से पूजा का पूरा लाभ प्राप्त होता है। आइए, आज जानते हैं भगवान को भोग लगाते समय किन बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए।
Trending Videos
कामदा एकादशी 2020
भोग में तीखी चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए
- इस कामदा एकादशी पर भगवान को भोग लगाते समय भोग में तीखी चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। भगवान को सादा भोग लगाने की पंरपरा है। भगवान विष्णु के भोग में मीठे पकवान रखना न भूलें।
कामदा एकादशी 2020
विष्णु भगवान के भोग में तुलसी का उपयोग
- विष्णु भगवान को भोग लगाते समय तुलसी का पत्ता जरूरी माना गया है क्योंकि कहते हैं कि भगवान तुलसी के बिना भोग ग्रहण नही करते हैं। विष्णु भगवान को तुलसी अतिप्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कामदा एकादशी 2020
भोग को तुंरत पूजा स्थल से नही उठाना चाहिए
- भोग को लगाने के तुंरत बाद ही भोग को पूजा स्थल से नही उठाना चाहिए बल्कि भोग लगाने के बाद थोड़ी देर के लिए भगवान को प्रणाम कर वहां से हट जाना चाहिए, उसके बाद भोग को बांट देना चाहिए।
विज्ञापन
कामदा एकादशी 2020
केवल सात्विक चीजों का ही भोग लगाएं
- भगवान के भोग में प्याज लहसुन का उपयोग नहीं करना चाहिए। प्याज लहसुन सात्विक आहार में नहीं आता है और भगवान को केवल सात्विक चीजों का ही भोग लगाया जाता है।