जानिए ज्येष्ठ माह में हैं कौन- कौन से महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, ये है सभी की तारीख
27 मई यानी आज से ज्येष्ठ माह आरंभ हो गया है, जो 25 जून तक रहेगा। आम बोलचाल में लोग इस माह को जेठ का महीना भी कहते हैं। इस महीने में गर्मी अपने चरम पर होती है, सूर्य की किरणें झुलसाने लगती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार यह वर्ष का तीसरा माह होता है। इस माह में कई प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ते हैं। सभी एकादशियों में सबसे ज्यादा महत्व रखने वाली निर्जला एकादशी भी ज्येष्ठ माह में ही पड़ती है। जानते हैं सभी उपवास और त्योहारो की तारीख।
मासिक कालाष्टमी 2 जून 2021 दिन बुधवार
ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी तिथि आरंभ- 2 जून रात 12 बजकर 46 मिनट से
ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी तिथि समाप्त- 3 जून रात 01 बजकर 12 मिनट पर
अपरा एकादशी 6 जून 2021 दिन रविवार
ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि आरंभ- 05 जून प्रातः 04 बजकर 07 मिनट से
ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि समाप्त- 06 जून प्रातः 06 बजकर 19 मिनट पर
एकादशी व्रत पारण समय- 07 जून सुबह 05 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 10 मिनट तक
द्वादशी तिथि समाप्त- 7 जून सुबह 08 बजकर 10 मिनट पर
सोम प्रदोष व्रत 7 जून 2021 दिन सोमवार
ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी तिथि आरंभ- 07 जून सुबह 08 बजकर 48 मिनट से
ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी तिथि समाप्त- 08 जून सुबह 11 बजकर 24 मिनट पर
मासिक शिवरात्रि 8 जून 2021 दिन मंगलवार
ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि आरंभ- 08 जून सुबह 11 बजकर 24 मिनट से
ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि समाप्त- 09 जून दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर
ज्येष्ठ अमावस्या तिथि आरंभ- 09 जून 01 बजकर 57 मिनट से
ज्येष्ठ अमावस्या तिथि समाप्त- 10 जून शाम 04 बजकर 22 मिनट पर
10 जून को वर्ष 2021 का पहला सूर्य ग्रहण भी लग रहा है।
विनायक चतुर्थी 14 जून 2021 दिन सोमवार
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष चतुर्थी आरंभ- 13 जून रात 09 बजकर 40 मिनट से
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष चतुर्थी समाप्त- 14 जून रात 10 बजकर 34 मिनट पर
सूर्य राशि परिवर्तन 15 जून 2021 दिन मंगलवार मिथुन संक्रांति
संक्रांति तिथि पुण्य काल- सुबह 06 बजकर 17 मिनट से दोपहर 01 बजकर 43 मिनट से
संक्रांति तिथि महापुण्य काल- सुबह 06 बजकर 17 मिनट से सुबह 08 बजकर 36 मिनट पर
स्कंद षष्ठी 16 जून 2021 दिन बुधवार
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष षष्ठी आरंभ- 15 जून रात 10 बजकर 56 मिनट से
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष षष्ठी समाप्त- 16 जून रात 10 बजकर 45 मिनट तक
मासिक दुर्गा अष्टमी धूमावती जयंती 18 जून 2021 दिन शुक्रवार
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि आरंभ- 17 जून रात 09 बजकर 59 मिनट से
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि समाप्त- 18 जून रात 08 बजकर 39 मिनट पर
महेश नवमी 19 जून 2021 दिन शनिवार
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष नवमी तिथि आरंभ- 18 जून रात 08 बजकर 39 मिनट से
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष नवमी तिथि समाप्त- 19 जून शाम 06 बजकर 45 मिनट पर
ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि आरंभ- 19 जून शाम 06 बजकर 45 मिनट से
ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि समाप्त- 20 जून शाम 04 बजकर 21 मिनट पर
निर्जला एकादशी, गायत्री जयंती 21 जून 2021 दिन सोमवार
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि आरंभ- 20 जून शाम 04 बजकर 21 मिनट से
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि समाप्त- 21 जून दोपहर 01 बजकर 31 मिनट पर
21 जून वर्ष का सबसे लंबा दिन
भौम प्रदोष व्रत 22 जून 2021 दिन मंगलवार
ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी तिथि आरंभ- 22 जून सुबह 10 बजकर 22 मिनट से
ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी तिथि समाप्त- 23 जून सुबह 06 बजकर 59 मिनट पर
वट पूर्णिमा व्रत, संत कबीर दास जयंती 24 जून 2021 दिन गुरूवार
ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि आरंभ- 24 जून सुबह 03 बजकर 32 मिनट से
ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि समाप्त- 25 जून रात 12 बजकर 09 मिनट पर