फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jitiya Vrat 2022: 17 या 18 सितंबर, कब है जितिया व्रत? यहां जानें सही तिथि और मुहूर्त

Fri, 16 Sep 2022 04:16 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 16 Sep 2022 04:16 PM IST
विज्ञापन
Jitiya Vrat Kab Hai 17 or 18 September Jivitputrika Puja Vidhi Importance And Vrat Katha In Hindi
17 या 18 सितंबर, कब है जितिया व्रत? यहां जानें सही तिथि और मुहूर्त - फोटो : iStock

Jivitputrika Vrat 2022: हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जीवित्पुत्रिका व्रत करने का विधान है। हिंदू धर्म में जीवित्पुत्रिका व्रत का विशेष महत्व होता है। ये व्रत महिलाओं के लिए बेहद कठिन माना जाता है, क्योंकि इस व्रत को महिलाएं निर्जला रहकर करती हैं। इस पर्व को जीवित्पुत्रिका, जिउतपुत्रिका, जितिया, जिउतिया और ज्युतिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। माताएं ये व्रत पुत्र प्राप्ति, संतान के दीर्घायु होने एवं उनकी सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए करती हैं। इस दिन माताएं निर्जला व्रत रखकर व्रत का अनुष्ठान करती हैं। लेकिन इस बार जितिया व्रत की सही तिथि को लेकर संशय बना हुआ है। कुछ पंचांग के अनुसार, जितिया का व्रत 17 सितंबर को रखे जाने की बात की जा रही है, वहीं कुछ लोग उदया तिथि को मानते हुए 18 सितंबर को जीवित्पुत्रिका व्रत रखने की बात कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं जितिया व्रत की सही तिथि और मुहूर्त... 

Jitiya Vrat Kab Hai 17 or 18 September Jivitputrika Puja Vidhi Importance And Vrat Katha In Hindi
17 या 18 सितंबर, कब है जितिया व्रत? यहां जानें सही तिथि और मुहूर्त - फोटो : iStock

जीवित्पुत्रिका व्रत तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, जितिया व्रत आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इस बार ये व्रत 18 सितंबर की रात से शुरू होगा और 19 सितंबर तक चलेगा। 18 सितंबर को व्रत रखा जाएगा और व्रत का पारण 19 सितंबर को किया जाएगा।

Jitiya Vrat Kab Hai 17 or 18 September Jivitputrika Puja Vidhi Importance And Vrat Katha In Hindi
17 या 18 सितंबर, कब है जितिया व्रत? यहां जानें सही तिथि और मुहूर्त - फोटो : iStock

जीवित्पुत्रिका व्रत शुभ मुहूर्त
आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 17 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 14 मिनट पर होगी और 18 सितंबर दोपहर 4 बजकर 32 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। उदया तिथि के अनुसार, जितिया का व्रत 18 सितंबर 2022 को रखा जाएगा और इसका पारण 19 सितंबर 2022 को किया जाएगा। 19 सितंबर की सुबह 6 बजकर 10 मिनट के बाद व्रत का पारण किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jitiya Vrat Kab Hai 17 or 18 September Jivitputrika Puja Vidhi Importance And Vrat Katha In Hindi
17 या 18 सितंबर, कब है जितिया व्रत? यहां जानें सही तिथि और मुहूर्त - फोटो : iStock

जीवित्पुत्रिका व्रत का महत्व
धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस व्रत को संतान प्राप्ति, उनकी लंबी आयु और सुखी निरोग जीवन की कामना के साथ किया जाता है। इस व्रत को करने से संतान के ऊपर आने वाले कष्ट दूर होते हैं।

विज्ञापन
Jitiya Vrat Kab Hai 17 or 18 September Jivitputrika Puja Vidhi Importance And Vrat Katha In Hindi
17 या 18 सितंबर, कब है जितिया व्रत? यहां जानें सही तिथि और मुहूर्त - फोटो : istock

जीवित्पुत्रिका व्रत की पौराणिक कथा 
पौराणिक कथा के अनुसार, महाभारत के युद्ध में जब द्रोणाचार्य का वध कर दिया गया तो उनके पुत्र आश्वत्थामा ने क्रोध में आकर ब्राह्रास्त्र चल दिया, जिसकी वजह से अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहा शिशु नष्ट हो गया। तब भगवान कृष्ण ने इसे पुनः जीवित किया। इस कारण इसका नाम जीवित्पुत्रिका रखा गया। तभी से माताएं इस व्रत को पुत्र के लंबी उम्र की कामना से करने लगीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed