फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jagannath Rath Yatra 2023: जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी ये रोचक बातें शायद ही जानते होंगे आप

Fri, 28 Jun 2024 02:42 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 28 Jun 2024 02:42 PM IST
विज्ञापन
Jagannath Rath yatra 2023 Jagannath Rath Yatra Date and Interesting Facts in hindi
Jagannath Rath Yatra 2023: जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी ये रोचक बातें शायद ही जानते होंगे आप - फोटो : Amar Ujala

Jagannath Rath Yatra 2023: ओड़ीसा के पुरी में निकलने वाली विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत इस साल आज यानी 20 जून 2023 से हो रही है। यह यात्रा हर साल आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकलती है। इसके बाद आषाढ़ शुक्ल पक्ष के 11वें दिन जगन्नाथ जी की वापसी के साथ इस यात्रा का समापन होता है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। उड़ीसा का जगन्नाथ मंदिर चार पवित्र धामों में से एक है। यहां पर श्रीहरि विष्णु के 8वें अवतार श्रीकृष्ण के साथ उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की पूजा होती है। जगन्नाथ मंदिर में तीनों की मूर्तियां विराजमान हैं। जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी कई रोचक बातें हैं जो बहुत कम लोगों को ही पता होंगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में... 

Jagannath Rath Yatra 2023: आज से शुरू हो रही है जगन्नाथ रथ यात्रा, जानिए इससे जुड़ी खास बातें 

Jagannath Rath yatra 2023 Jagannath Rath Yatra Date and Interesting Facts in hindi
Jagannath Rath Yatra 2023: जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी ये रोचक बातें शायद ही जानते होंगे आप - फोटो : iStock

राजाओं के वंशज करते हैं सफाई
कहा जाता है कि जब से जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत हुई है तब से ही राजाओं के वंशज पारंपरिक रूप से सोने के हत्थे वाली झाड़ू से जगन्नाथ जी के रथ के सामने झाड़ू लगाते हैं। इसके बाद मंत्रोच्चार एवं जयघोष के साथ इस पवित्र रथ यात्रा की शुरुआत होती है। 

Jagannath Rath yatra 2023 Jagannath Rath Yatra Date and Interesting Facts in hindi
Jagannath Rath Yatra 2023: जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी ये रोचक बातें शायद ही जानते होंगे आप - फोटो : iStock

बारिश
जगन्नाथ जी की यात्रा का ये उत्सव आषाढ़ शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन शुरू होता है। कहा जाता है कि भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के दिन बारिश जरूर होती है। आज तक कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि इस दिन बारिश न हुई हो। 

Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर में आज भी की जाती है अधूरी मूर्ति की पूजा, जानिए इसके पीछे का रहस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Jagannath Rath yatra 2023 Jagannath Rath Yatra Date and Interesting Facts in hindi
Jagannath Rath Yatra 2023: जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी ये रोचक बातें शायद ही जानते होंगे आप - फोटो : iStock

100 यज्ञों के बराबर मिलता है पुण्य
जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी मान्यता है कि जो भी भक्त इस शुभ रथ यात्रा में सम्मिलित होते हैं उन्हें 100 यज्ञों के बराबर पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस रथ यात्रा के बारे में कहा जाता है कि भगवान जगन्नाथ स्वयं अपने भक्तों के मध्य विराजमान रहते हैं।

विज्ञापन
Jagannath Rath yatra 2023 Jagannath Rath Yatra Date and Interesting Facts in hindi
Jagannath Rath Yatra 2023: जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी ये रोचक बातें शायद ही जानते होंगे आप

नारियल की लकड़ी का रथ
भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, व सुभद्रा के रथ नारियल की लकड़ी से बनाए जाते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि ये लकड़ी हल्की होती हैं और इन्हें आसानी से खिंचा जा सकता है। भगवान जगन्नाथ के रथ का रंग लाल और पीला होता है। इसके अलावा यह रथ बाकी रथों की तुलना में भी आकार में बड़ा होता है। उनकी यात्रा बलभद्र और सुभद्रा के रथ के पीछे होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed