फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jagannath Rath Yatra 2022: आज से शुरू हो रही जगन्नाथ रथ यात्रा, अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र

Fri, 01 Jul 2022 12:54 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 01 Jul 2022 12:54 PM IST
विज्ञापन
Jagannath Rath Yatra 2022 starts Date Chant these Mantra according to your zodiac sign
आज से शुरू हो रही जगन्नाथ रथ यात्रा, अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र - फोटो : Amar Ujala

Jagannath Rath Yatra 2022: आज यानी 01 जुलाई 2022, दिन शुक्रवार से रथ यात्रा के उत्सव की शुरुआत हो रही है। इस भव्य रथ यात्रा का आयोजन हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को होता है। हिंदू धर्म में जगन्नाथ रथ यात्रा का बहुत अधिक महत्व है। जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ विराजमान हैं, जो कि श्रीहरि विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण का ही रूप माने जाते हैं। प्रत्येक वर्ष आषाढ़ माह की द्वितीय तिथि को ये रथ यात्रा शुरू होती है और शुक्ल पक्ष के 11 वें दिन भगवान की वापसी के साथ इस यात्रा का समापन होता है। इस भव्य यात्रा में हिस्सा लेने के लिए देश-दुनिया से श्रद्धालू उड़ीसा के पुरी पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यता है कि जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने से व्यक्ति के जीवन से सभी दुख, दर्द और कष्ट समाप्त हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो लोग इस रथ यात्रा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं वो घर पर ही अपनी राशि के अनुसार, भगवान जगन्नाथ से जुड़े मंत्र का जाप कर सकते हैं। ये मंत्र इस प्रकार हैं....  



नीलांचल निवासाय नित्याय परमात्मने।
बलभद्र सुभद्राभ्याम् जगन्नाथाय ते नमः।।

Jagannath Rath Yatra 2022 starts Date Chant these Mantra according to your zodiac sign
आज से शुरू हो रही जगन्नाथ रथ यात्रा, अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र - फोटो : iStock

मेष राशि 
इस मंत्र को सच्चे हृदय से जपें। आपको भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। 
ॐ पधाय जगन्नाथाय नम:

वृष राशि
भगवान जगन्नाथ की पूजा में इस मंत्र का जाप करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।   
ॐ शिखिने जगन्नाथाय नम:

Jagannath Rath Yatra 2022 starts Date Chant these Mantra according to your zodiac sign
आज से शुरू हो रही जगन्नाथ रथ यात्रा, अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र - फोटो : iStock

मिथुन राशि
जगत के नाथ जी का ये मंत्र आपके संकटों को दूर करेगा। इस मंत्र को जपते समय उनका स्मरण करें।
ॐ देवादिदेव जगन्नाथाय नम:

कर्क राशि
इस मंत्र का सच्ची श्रद्धा से जाप करने से आपके कष्ट दूर होंगे।
ॐ अनंताय जगन्नाथाय नम:

विज्ञापन
विज्ञापन
Jagannath Rath Yatra 2022 starts Date Chant these Mantra according to your zodiac sign
आज से शुरू हो रही जगन्नाथ रथ यात्रा, अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र - फोटो : iStock

सिंह राशि
भगवान जगन्नाथ का ये मंत्र आपको तमाम क्षेत्रों में सफलता दिलाएगा।
ॐ विश्वरूपेण जगन्नाथाय नम:

कन्या राशि
ये मंत्र आपके जीवन में खुशियां लाएगा। मंत्र का जप विधि अनुसार करें। 
ॐ विष्णवे जगन्नाथाय नम:

विज्ञापन
Jagannath Rath Yatra 2022 starts Date Chant these Mantra according to your zodiac sign
आज से शुरू हो रही जगन्नाथ रथ यात्रा, अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र - फोटो : PTI

तुला राशि
इस मंत्र के जाप से आपके सुखों में वृद्धि होगी। 
ॐ नारायण जगन्नाथाय नम: 

वृश्चिक राशि
इस मंत्र के जाप से आपकी सारी विपदाएं दूर होंगी।
ॐ चतुमूर्ति जगन्नाथाय नम: 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed