फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tulsi Pujan: वास्तु और धार्मिक नजरिए से जानें तुलसी के पूजन का महत्व

Wed, 18 May 2022 07:47 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 18 May 2022 07:47 AM IST
विज्ञापन
importance of tulsi pujan and keep in home according to vastu and religious
प्रतिदिन करना चाहिए तुलसी पूजा और दीपदान - फोटो : istock

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। तुलसी का पौधा बहुत ही पूजनीय माना गया है। देवी-देवताओं को भोग में तुलसी के पत्तों को चढ़ाने की परंपरा होती है, लेकिन भगवान शिव और भगवान गणेश को तुलसी नहीं चढ़ाया जाता है। तुलसी को हरि प्रिया कहते हैं। यह देवी लक्ष्मी का रूप मानी गई हैं। घर पर तुलसी के पौधे को लगाने और पूजन से जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। शास्त्रों में घर में तुलसी का पौधा लगने और पूजन करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। मान्यता है कि जिन घरों में तुलसी का पौधा होता है और सुबह-शाम पूजा व सेवा होती है, उस घर में हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वास्तु में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व बताया गया है। सकारात्मक ऊर्जा के लिए तुलसी का पौधा बहुत ही उपयोगी होता है। आइए जानते हैं तुलसी के पौधे का महत्व और पूजा करने नियम आदि।


 

importance of tulsi pujan and keep in home according to vastu and religious
तुलसी का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि आती है - फोटो : istock

- सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर पर तुलसी का पौधा अवश्य ही लगना चाहिए।
- रोजाना तुलसी की पूजा और दीप जलाने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

importance of tulsi pujan and keep in home according to vastu and religious
तुलसी का पौधा - फोटो : Pixabay
- रविवार,एकादशी और सूर्य व चंद्र ग्रहण के समय तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए,इसके साथ ही इस दिन तुलसी के पत्तों को भी नहीं तोड़ना चाहिए।
- भगवान विष्णु, हनुमान जी और श्रीकृष्ण की कोई भी पूजा तुलसी दल के बिना पूरी नहीं मानी जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
importance of tulsi pujan and keep in home according to vastu and religious
तुलसी का पौधा
- रोजाना तुलसी के पौधे की सेवा और पूजन करने से जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव आते हैं और नई ऊर्जा का संचार होता है।
- तुलसीजी के निकट जो स्रोत्र-मंत्र आदि का जप किया जाता है,वह सब अनंत गुना फल देने वाला होता है। 
- पूजा में कभी भी तुलसी के पत्ते और गंगाजल को बासी नहीं माना जाता।
 
विज्ञापन
importance of tulsi pujan and keep in home according to vastu and religious
घराें में तुलसी का महत्व
- जिन घरों में रोजाना तुलसी की पूजा होती है वहां कभी यमदूत प्रवेश नहीं करते। इसके साथ ही घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है। 
- वास्तु में तुलसी के पौधे लगाने के कुछ नियम भी है। वास्तु के अनुसार घर में तुलसी के पौधे के लिए उत्तर,उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed