Durva Ke Upay: हिंदू धर्म में दूर्वा यानी दूब को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। दूर्वा विघ्नहर्ता भगवान गणेश को बेहद प्रिय है। गणेश जी की पूजा अर्चना में इसका इस्तेमाल विशेष रूप से किया जाता है। कहा जाता है कि बिना दूर्वा के भगवान गणेश की पूजा अधूरी मानी जाती है। साथ ही दूर्वा को सदियों से मांगलिक कार्यों में जैसे गृह प्रवेश, मुंडन, विवाह आदि में शामिल किए जाने की परंपरा है। हमारे देश में ऐसा कोई मांगलिक कार्य नहीं है, जिसमें हल्दी और दूब की जरूरत न पड़ती हो। इसके अलावा बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा के दौरान उनको दूर्वा अर्पित करने से वे बहुत ही शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। साथ ही दूर्वा के कुछ उपाय भी बेहद चमत्कारी माने गए हैं। चलिए जानते हैं दूर्वा के इन चमत्कारी उपायों के बारे में....
Durva Ke Upay: दूर्वा के इन चमत्कारी उपायों से दूर होगा दुर्भाग्य, गणेशजी की कृपा से पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 17 May 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन