{"_id":"5e11da008ebc3e87d2175c8f","slug":"importance-benefits-of-ekadashi-vrat-and-precautions-for-whom-that-are-not-taking-vrat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"paush putrada ekadashi Vrat 2020: एकादशी के दिन व्रत ना रखने वाले इसे ध्यान से पढ़ें","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
paush putrada ekadashi Vrat 2020: एकादशी के दिन व्रत ना रखने वाले इसे ध्यान से पढ़ें
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 06 Jan 2020 07:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज सुबह 3 बजकर 6 मिनट से कल सुबह 4 बजकर 2 मिनट तक एकादशी है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 06 जनवरी सोमवार को एकादशी का व्रत रखा जाएगा। एकादशी व्रत का बहुत अधिक महत्व है और इस व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है। धार्मिक ग्रंथो के अनुसार भगवान शिवजी ने नारद से कहा कि एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। आइए आज आपको एकदशी व्रत से होने वाले लाभ के बारे में बताते हैं।
2 of 5
जो पुण्य सूर्यग्रहण के दिन दान करने से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत करने से मिलता है। जो पुण्य गौ-दान और अश्वमेघ यज्ञ से मिलता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के दिन व्रत रखने से मिलता है। एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है।
3 of 5
एकादशी के दिन व्रत करने वालों के पितर नीच योनि से मुक्त हो जाते है और अपने परिवारवालों को आशीर्वाद देते है। इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति रहती है। इस व्रत को करने से धन-धान्य और पुत्रादि की वृद्धि होती है। कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन आनंद से परिपूर्ण हो जाता है। एकादशी व्रत करने से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक कथाओं के अनुसार पूर्वकाल में जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एकादशी के दिन क्या करें
एकादशी के दिन प्रातः जल्दी उठ कर स्नान करें, फिर मंदिर और घर में साफ-सफाई करने के बाद मंदिर में दिया जला लें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। अगर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ नहीं कर पाए तो 10 माला गुरु मंत्र का जाप अवश्य करें।
विज्ञापन
5 of 5
एकादशी के दिन ये सावधानी बरतें
एकादशी का व्रत पाप और रोगों का नाश कर देता है। अगर वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी का व्रत ना रख पाए तो उन्हें इस दिन चावल नहीं खाने चाहिए।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।