फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुधवार के दिन करें ये उपाय, भगवान गणेश का मिलेगा आशीर्वाद

Wed, 22 Apr 2020 09:38 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 22 Apr 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
how to get blessings of lord ganesha wednesday tips budhwar ke upay
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर दिन किसी न किसी देव को समर्पित होता है। बुधवार का दिन भगवान गणेश का होता है। इस दिन भगवान गणेश की विधि- विधान से पूजा करनी चाहिए। भगवान गणेश प्रथम पूजनीय देव हैं। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले गणेश जी की पूजा का विधान है। आइए, आज हम आपको गणेश जी के कुछ आसान उपाय बताते हैं, जिनको करने से आप पर भी गणेश जी की विशेष कृपा रहेगी। भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं, इनके आशिर्वाद से कार्यों में विघ्न नहीं पड़ता है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है।



 
Trending Videos
how to get blessings of lord ganesha wednesday tips budhwar ke upay
भगवान गणेश को सिंदूर चढ़ाए
  • भगवान गणेश को सिंदूर अर्पित करना चाहिए। गणपति को सिंदूर चढ़ाने से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। बुधवार के दिन गणपति को विशेष रूप से सिंदूर चढ़ाना चाहिए। अगर संभव हो तो, आप नित्य भी गणेश जी को सिंदूर अर्पित कर सकते हैं।

 
how to get blessings of lord ganesha wednesday tips budhwar ke upay
भगवान गणेश को हरी दूर्वा चढ़ाए
  • बुधवार के दिन गणेश जी को हरी दूर्वा अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से गणपति खुश होते हैं। आप नित्य भी गणेश जी को दूर्वा चढ़ा सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to get blessings of lord ganesha wednesday tips budhwar ke upay
भगवान गणेश को मोदक, लड्डू खिलाएं
  • भगवान गणेश को मोदक, लड्डू बहुत ही प्रिय हैं। बुधवार के दिन भगवान गणेश को मोदक, लड्डू अवश्य खिलाएं। इस समय अगर लड्डू खिलाना संभव नहीं है तो आप गणेश जी को कुछ मीठा बना कर भी खिला सकते हैं। भगवान गणेश खुश होकर मनवांछित फल देते हैं। आप नित्य भी गणेश जी को मोदक, लड्डू या कुछ भी मीठा खिला सकते हैं।


 
विज्ञापन
how to get blessings of lord ganesha wednesday tips budhwar ke upay
भगवान गणेश जी को भोग लगाएं
  • बुधवार के दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए उन्हें भोग अवश्य लगाएं। आप अपनी इच्छानुसार भोग लगा सकते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान गणेश को सिर्फ सात्विक आहार का भोग लगाया जाता है। ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और सभी इच्छाओं को पूरा करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed