फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Temple Vastu Tips: घर के मंदिर में न रखें ये मूर्तियां, आ सकती है तरक्की में बाधा

Wed, 15 Oct 2025 01:00 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 15 Oct 2025 01:00 PM IST
सार

Household Deity Placement: सनातन धर्म और वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर देवी-देवता की मूर्ति या तस्वीर घर के मंदिर में रखना शुभ नहीं होता। कुछ विशेष मूर्तियां नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य का कारण बन सकती हैं।

विज्ञापन
Home Temple Mistakes These 5 Idols Can Attract Negativity If Placed in Your Mandir disprj
हर देवी-देवता की मूर्ति या तस्वीर घर के मंदिर में रखना शुभ नहीं होता। - फोटो : amar ujala

Negative Energy Home Idols: सनातन धर्म में भगवान की पूजा-अर्चना मूर्ति या चित्र रूप में करने की परंपरा बहुत पुरानी है। अधिकतर लोग अपने घरों में मंदिर बनाकर उसमें देवी-देवताओं की मूर्तियां या तस्वीरें स्थापित करते हैं और नियमित रूप से पूजन करते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और मानसिक शांति का अनुभव होता है। लेकिन धार्मिक ग्रंथों और वास्तु शास्त्र के अनुसार हर प्रकार की मूर्ति या फोटो को घर के मंदिर में रखना उचित नहीं होता। कुछ विशेष मूर्तियां या उनकी अवस्थाएं अशुभ मानी गई हैं, जो घर में संकट, अशांति और दुर्भाग्य का कारण बन सकती हैं।


Vaibhav Lakshmi Rajyog: 500 वर्षों बाद दिवाली पर वैभव लक्ष्मी राजयोग, इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
वास्तु शास्त्र के साथ-साथ गरुड़ पुराण, अग्नि पुराण और नारद संहिता जैसे धर्मग्रंथों में भी इन बातों का विस्तार से उल्लेख किया गया है। उदाहरण के तौर पर, अग्नि पुराण के अध्याय 43 में स्पष्ट कहा गया है कि खंडित या टूटी हुई मूर्तियां घर में नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि ये दुर्भाग्य और नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। यदि किसी मूर्ति में दरार आ जाए या किसी देवता की फोटो फट जाए, तो उसे तुरंत पवित्र नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। साथ ही, कुछ विशिष्ट प्रकार की मूर्तियों को भी घर के मंदिर में स्थापित करना वर्जित माना गया है।
धनतेरस पर सूर्य का बड़ा परिवर्तन, मंगल के साथ युति से चमकेंगी ये राशियां

Home Temple Mistakes These 5 Idols Can Attract Negativity If Placed in Your Mandir disprj
घर में देवी का सौम्य और शांत स्वरूप ही स्थापित करना चाहिए, जिससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। - फोटो : अमर उजाला

महाकाली की उग्र प्रतिमा
घर के मंदिर में माता काली के उग्र स्वरूप की प्रतिमा रखना उचित नहीं माना जाता। उनका यह रूप अत्यंत शक्तिशाली और तांत्रिक साधनाओं से जुड़ा होता है। ऐसी मूर्तियां घर के शांत वातावरण पर असर डाल सकती हैं। वास्तु और शास्त्रों के अनुसार, घर में देवी का सौम्य और शांत स्वरूप ही स्थापित करना चाहिए, जिससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

Home Temple Mistakes These 5 Idols Can Attract Negativity If Placed in Your Mandir disprj
घर में इनकी मूर्ति बिना विधिपूर्वक पूजन के रखने से नकारात्मक प्रभाव हो सकता है। - फोटो : instagram

काल भैरव की मूर्ति
काल भैरव, भगवान शिव का रौद्र रूप माने जाते हैं, जिनकी उपासना विशेष मंत्र और अनुष्ठानों के साथ ही की जाती है। घर में इनकी मूर्ति बिना विधिपूर्वक पूजन के रखने से नकारात्मक प्रभाव हो सकता है। इसी तरह, भगवान शिव के नटराज स्वरूप को भी तांडव मुद्रा में दिखाया गया है, जिसे घर में रखना शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि यह उग्र ऊर्जा का प्रतीक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Home Temple Mistakes These 5 Idols Can Attract Negativity If Placed in Your Mandir disprj
घर के मंदिर में शनिदेव की प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए। - फोटो : freepik

शनिदेव की मूर्ति
शनिदेव न्यायप्रिय तो हैं, लेकिन उनकी दृष्टि क्रूर मानी जाती है। इसलिए घर के मंदिर में शनिदेव की प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए। मान्यता है कि उनकी सीधी दृष्टि परिवार के सदस्यों पर पड़ने से जीवन में कठिनाइयों और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Home Temple Mistakes These 5 Idols Can Attract Negativity If Placed in Your Mandir disprj
हनुमान जी और गणेश जी की दक्षिणमुखी प्रतिमाएं घर में नहीं रखनी चाहिए। - फोटो : PTI

दक्षिणमुखी मूर्तियां
हनुमान जी और गणेश जी की दक्षिणमुखी प्रतिमाएं घर में नहीं रखनी चाहिए। दक्षिण दिशा को यम की दिशा कहा गया है और यह दिशा देवी-देवताओं की सौम्यता के अनुरूप नहीं मानी जाती। स्कंद पुराण के अनुसार, विशेष रूप से क्रोधित मुद्रा में विराजमान हनुमान जी की मूर्ति घर के लिए अशुभ मानी जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed