फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनतेरस पर सूर्य का बड़ा परिवर्तन, मंगल के साथ युति से चमकेंगी ये राशियां

Tue, 14 Oct 2025 06:56 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 14 Oct 2025 06:56 PM IST
सार

Dhanteras 2025 Surya Mangal Yuti: 18 अक्तूबर को धनतेरस का त्योहार है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस मौके पर ग्रहों के संयोग के चलते मंगल और सूर्य की युति बन रही है। जिससे शुभ राजयोग का निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन
Dhanteras 2025 Surya Mangal Yuti Positive Impact on These Zodiac Sign
धनतेरस पर इन राशियों को मिलेगा लाभ - फोटो : अमर उजाला
Dhanteras 2025 Surya Mangal Yuti: 18 अक्तूबर को धनतेरस का त्योहार है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस मौके पर ग्रहों के संयोग के चलते मंगल और सूर्य की युति बन रही है। जिससे शुभ राजयोग का निर्माण हो रहा है। आपको बता दें कि ग्रहों में मंगल को सेनापति जबकि ग्रहों में सूर्य को राजा माना जाता है। इससे कुछ राशियों के लिए धनतेरस का समय अच्छा होने रहने वाला है इससे धन लाभ के अवसरों में वृद्धि, नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी यें भाग्यशाली राशियां। 

Dhanteras Shubh Muhurat 2025: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं सोना-चांदी ? जान लें इस दिन के 3 खास मुहूर्त


 
Dhanteras 2025 Surya Mangal Yuti Positive Impact on These Zodiac Sign
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए मंगल और ग्रहों के राजा सूर्य की युति अच्छा साबित होंगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। मंगल-सूर्य की युति आपके धन के स्थान बनेगी जिससे आपको अचानक से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपको नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। जो लोग किसी तरह का व्यापार आदि करते हैं उनके जीवन में कुछ नया करने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान रिश्तों में मजबूती आएगी। 

Dhanteras 2025: इस बार धनतेरस पर वाहन और संपत्ति की खरीदारी हो सकती है अशुभ, जानें कब लेना होगा शुभ

Dhanteras 2025 Surya Mangal Yuti Positive Impact on These Zodiac Sign
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए मंगल-सूर्य की महायुति बहुत ही लाभकारी साबित होंगी। आपकी राशि में यह युति लग्न भाव में बनने जा रही है। जिसे आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में निखार आएगा। करियर-कारोबार में  स्थिरता और तरक्की के योग बन रहे हैं। जो लोग नए तरह का कोई व्यापार शुरू कर रहे हैं उनके लिए समय उत्तम रहेगा। इस दौरान जिन लोगों का कोई पारिवारिक वाद-विवाद चल रहा है वह सुलझ सकता है। 

Dhanteras 2025: धनतेरस पर घर ना ले आना ये 5 चीजें, गरीबी और दरिद्रता से हो जाएंगे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2025 Surya Mangal Yuti Positive Impact on These Zodiac Sign
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए मंगल और सूर्य का संयोग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। आपकी कुंडली में यह युति नवम भाव में बनने जा रही हैं। ऐसे में यह आपके भाग्य में वृद्धि के योग बनाएगा। समाज में अच्छा मान-सम्मान होगा। जिससे करियर-कारोबार में कुछ नया करने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के प्रबल संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और कोई नया मुकाम हासिल होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed