Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2026: होली से पहले घर से बाहर निकाल दें ये 6 चीजें, घर में रहेगी सकारात्मक ऊर्जा

Sat, 21 Feb 2026 07:57 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 21 Feb 2026 07:57 AM IST
सार

Holi 2026: माना जाता है कि घर में रखी कुछ चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं, जिससे जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। इसलिए होली से पहले इन वस्तुओं को घर से हटाना बेहतर होता है।

विज्ञापन
holi 2026 se pehle ghar se nikal de ye cheeze remove 6 things from house beforeholi
होली आने से पहले कर लें ये काम - फोटो : Amar Ujala

6 Things to Throw Away Before Holi: होली का पर्व नजदीक आते ही घरों में साफ-सफाई और तैयारियों का दौर तेज हो जाता है। इस बार रंगों वाली होली 4 फरवरी को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होली से पहले घर की सफाई करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और सुख-समृद्धि का मार्ग खुलता है। वास्तु शास्त्र भी मानता है कि घर में रखी कुछ चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं, जिससे जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। इसलिए होली से पहले इन वस्तुओं को घर से हटाना बेहतर होता है।



Holashtak 2026: 23 या 24 फरवरी कब शुरू हो रहे हैं होलाष्टक? नकारात्मकता दूर करने के लिए करें ये उपाय

Trending Videos
holi 2026 se pehle ghar se nikal de ye cheeze remove 6 things from house beforeholi
पुराने और फटे जूते-चप्पल  - फोटो : Adobe stock

पुराने और फटे जूते-चप्पल 
अगर घर में लंबे समय से टूटे या बेकार जूते-चप्पल पड़े हैं, तो उन्हें तुरंत निकाल देना चाहिए। माना जाता है कि ऐसी चीजें घर में दरिद्रता और नकारात्मकता को बढ़ावा देती हैं। इससे आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ सकता है और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

सूखा हुआ तुलसी का पौधा  
तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लेकिन अगर यह पौधा सूख जाए, तो उसे घर में रखना शुभ नहीं माना जाता। सूखी तुलसी नकारात्मकता बढ़ा सकती है, इसलिए इसे हटाकर नया पौधा लगाना बेहतर होता है।

holi 2026 se pehle ghar se nikal de ye cheeze remove 6 things from house beforeholi
टूटे शीशे - फोटो : Freepik

पुराने कपड़े और रंगों  
घर में रखे पुराने और अनुपयोगी कपड़ों को जरूरतमंदों को दान करना शुभ माना गया है। इससे घर में बरकत बनी रहती है। साथ ही, पुराने या खराब हो चुके रंगों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

टूटे शीशे और खराब तस्वीरें  
घर में अगर कहीं टूटा हुआ शीशा रखा है, तो उसे तुरंत बाहर कर दें। वास्तु के अनुसार, टूटे शीशे से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है और जीवन में बाधाएं आ सकती हैं। इसके अलावा, भगवान की टूटी या खंडित तस्वीरों को भी घर में नहीं रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
holi 2026 se pehle ghar se nikal de ye cheeze remove 6 things from house beforeholi
खंडित मूर्तियां - फोटो : Adobe stock

खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान  
अगर घर में कोई खराब या बेकार इलेक्ट्रॉनिक सामान पड़ा है, तो उसे होली से पहले हटा देना चाहिए। माना जाता है कि ऐसे उपकरण घर में नकारात्मक प्रभाव बढ़ाते हैं, जिससे स्वास्थ्य और आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।

खंडित मूर्तियां
घर में रखी टूटी-फूटी मूर्तियों को रखना अशुभ माना जाता है। इन्हें सम्मानपूर्वक बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और शांति का वातावरण कायम होता है।

विज्ञापन
holi 2026 se pehle ghar se nikal de ye cheeze remove 6 things from house beforeholi
होली 2026 - फोटो : Adobe
होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि नई शुरुआत का प्रतीक भी है। ऐसे में घर की सफाई के साथ-साथ इन नकारात्मक चीजों को हटाकर आप अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का स्वागत कर सकते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed