{"_id":"4122751f9c5d58dbaef6d9d339eb7d38","slug":"hindu-antim-sanskar-garud-puran","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आपने सोचा है, अंतिम संस्कार में ऐसा क्यों होता है?","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
क्या आपने सोचा है, अंतिम संस्कार में ऐसा क्यों होता है?
Thu, 18 Jun 2015 10:40 AM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 10:40 AM IST
विज्ञापन
क्या आपने सोचा है, अंतिम संस्कार में ऐसा क्यों होता है?
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिन्दू धर्म में जन्म से लेकर मृत्यु तक सोलह संस्कार बताए गए हैं। इनमें आखिरी यानी सोलहवां संस्कार है मृत्यु के बाद होने वाले संस्कार जिनमें व्यक्ति की अंतिम विदाई, दाह संस्कार और आत्मा को सद्गति दिलाने वाले रीति रिवाज शामिल हैं। अंतिम संस्कार का शास्त्रों में बहुत दिया गया है क्योंकि इसी से व्यक्ति को परलोक में उत्तम स्थान और अगले जन्म में उत्तम कुल परिवार में जन्म और सुख प्राप्त होता है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार नहीं होता है उनकी आत्मा मृत्यु के बाद प्रेत बनकर भटकती है और तरह-तरह के कष्ट भोगती है।
क्या आपने सोचा है, अंतिम संस्कार में ऐसा क्यों होता है?
2 of 10
गरुड़ पुराण में यह भी बताया गया है कि जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो कुछ ही समय में यम के दूत आत्मा को लेकर पहले यमराज के दरबार में पहुंचते हैं जहां यमराज मृतक की आत्मा को उसके कर्मों का लेखा जोखा बताकर वापस उस स्थान पर भेज देते हैं जहां उसकी मृत्यु हुई होती है।
क्या आपने सोचा है, अंतिम संस्कार में ऐसा क्यों होता है?
3 of 10
मरे हुए व्यक्ति की आत्मा अपने लोगों के बीच रहती है और अपना अंतिम संस्कार देखती है। गरूड़ पुराण के अनुसार मृत्यु से तेरह दिन तक जो पिण्डदान किया जाता है उससे एक कर्मों का फल भोगने वाला अंगूठे के बराबर का शरीर तैयार होता है जो वैसा ही दिखता है जैसा मरा हुआ व्यक्ति होता है। इस शरीर को ही यम के दूत कर्मों के अनुसार स्वर्ग या नर्क ले जाते हैं। इसी कारण से मृत्यु के बाद तेरह दिन तक श्राद्ध और पिंड दान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आपने सोचा है, अंतिम संस्कार में ऐसा क्यों होता है?
4 of 10
अंतिम संस्कार हर धर्म में होता है लेकिन सभी धर्मों के तरीके अलग हैं। यहां हम बात कर रहे हैं हिन्दू धर्म में अंतिम संस्कार की जिसमें शव को जलाया जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि मनुष्य का शरीर पांच तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, आकाश और वायु से बना है। शव को जलाने से यह पांचों तत्व अपने-अपने तत्व से जाकर मिल जाते हैं और जब पुर्नजन्म होता है तब वापस शरीर में मिल जाते हैं।
विज्ञापन
क्या आपने सोचा है, अंतिम संस्कार में ऐसा क्यों होता है?
5 of 10
गरुड़ पुराण और कठोपनिषद् में बताया गया है कि जिन व्यक्तियों का दाह संस्कार नहीं होता है उनका उन्हें अपने जीवन से मुक्ति नहीं मिल पाती है और वह प्रेत बनकर भटकते रहते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि जिनकी अकाल मृत्यु हुई है और शव दाह संस्कार के लिए नहीं उपलब्ध हो तब भी उनका दाह संस्कार किया जाना चाहिए। इसके लिए शास्त्रों में यह खास व्यवस्था बताई गई है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।