फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरतालिका तीज पर इन चीजों का करें दान, तरक्की के खुलेंगे रास्ते

Sat, 12 Sep 2026 12:03 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 12 Sep 2026 12:03 PM IST
सार

हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ और व्रत के साथ दान का भी विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि तीज पर कुछ शुभ चीजों का दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं। जानिए हरतालिका तीज पर किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
Hartalika Teej Daan These Auspicious Donations May Bring Prosperity and Progress in hindi
hartalika teej 2026 - फोटो : amar ujala

Hartalika Teej Daan: हरतालिका तीज हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण व्रतों में से एक है। यह व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सुखी दांपत्य जीवन और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। इसी वजह से हरतालिका तीज को प्रेम, समर्पण और अखंड सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। व्रत और पूजा के अलावा इस दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को उपयोगी वस्तुएं दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं हरतालिका तीज पर किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

Hartalika Teej Daan These Auspicious Donations May Bring Prosperity and Progress in hindi
हरतालिका तीज पर दान का क्या महत्व है - फोटो : Instagram

हरतालिका तीज पर दान का क्या महत्व है?
हरतालिका तीज केवल व्रत और पूजा का पर्व नहीं है, बल्कि इसे सेवा और दान-पुण्य से भी जोड़कर देखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धापूर्वक जरूरतमंदों की मदद करने और उपयोगी वस्तुओं का दान करने से सकारात्मक फल प्राप्त होता है। हालांकि दान करते समय सबसे जरूरी बात श्रद्धा और सामर्थ्य है। महंगी वस्तु दान करना आवश्यक नहीं है। अपनी क्षमता के अनुसार भोजन, फल, वस्त्र, सुहाग सामग्री या पूजा की वस्तुएं दान करके भी इस पर्व को सार्थक बनाया जा सकता है।

Hartalika Teej Daan These Auspicious Donations May Bring Prosperity and Progress in hindi
सुहाग सामग्री

सुहाग सामग्री 
हरतालिका तीज पर सुहाग से जुड़ी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इसमें सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां, काजल, कंघी, पायल और बिछिया जैसी वस्तुएं शामिल की जा सकती हैं। मान्यता के अनुसार, ऐसी सामग्री का दान वैवाहिक जीवन में सुख और सौहार्द की कामना से किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika Teej Daan These Auspicious Donations May Bring Prosperity and Progress in hindi
माता पार्वती को सुहाग और श्रृंगार की देवी के रूप में भी पूजा जाता है। - फोटो : amar ujala

श्रृंगार सामग्री 
माता पार्वती को सुहाग और श्रृंगार की देवी के रूप में भी पूजा जाता है। इसलिए तीज के अवसर पर लाल या हरे रंग की चुनरी, मेहंदी, चूड़ियां और आलता जैसी श्रृंगार सामग्री दान करना शुभ माना जाता है। आप अपनी क्षमता के अनुसार किसी सुहागिन महिला को यह सामग्री भेंट कर सकती हैं।

विज्ञापन
Hartalika Teej Daan These Auspicious Donations May Bring Prosperity and Progress in hindi
हरतालिका तीज की पूजा में भी इनका इस्तेमाल किया जाता है - फोटो : freepik.com

पान और सुपारी
हिंदू पूजा-पद्धति में पान और सुपारी को मांगलिक वस्तुओं में गिना जाता है। हरतालिका तीज की पूजा में भी इनका इस्तेमाल किया जाता है। इस दिन पान और सुपारी का दान करने की परंपरा कुछ स्थानों पर प्रचलित है। इसे वैवाहिक जीवन में सुख और आपसी सामंजस्य की कामना से जोड़ा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed