Hariyali Teej 2023: अखंड सौभाग्य की प्राप्ति वाला व्रत हरियाली तीज आज मनाया जा रहा है। यह व्रत पति की लम्बी उम्र और सुखी जीवन के लिए रखा जाता है। इस दिन माता पार्वती और शिव जी की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। इसीलिए महिलाएं पूरे दिन निराहार रहकर इस व्रत को पूर्ण करती हैं। इस दिन शाम के समय विशेष पूजा की जाती है। माना जाता है कि यह व्रत करने से मां गौरा प्रसन्न होती हैं और महिला को सुहागिन बनी रहने का वरदान देती हैं। हालांकि हरियाली तीज के व्रत को लेकर कई प्रकार के नियम हैं, जिनका पालन करना विशेष आवश्यक माना जाता है। इन नियमों में की गई चूक से व्रत के खंडित होने का डर रहता है। आइए जानते हैं कि हरियाली तीज व्रत करने वाली महिलाओं को इस दिन किन कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए...
Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज के दिन महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम, जीवन में आ सकती है अड़चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न करें क्रोध
हरियाली तीज के व्रत के दौरान महिलाओं को अपने मन को शांत रखकर मां गौरी की आराधना करनी चाहिए। इस दिन किसी पर भी क्रोध नहीं करना चाहिए, सभी से प्रेम से बात करनी चाहिए। मान्यता है कि क्रोध करने से व्रत का लाभ नहीं मिलता है।
कुछ खाने से बचें
मान्यताओं के अनुसार हरियाली तीज का व्रत निराहार रखना चाहिए। इस व्रत में कुछ भी खाने-पीने से बचना चाहीए। हालांकि कुछ विशेष स्थितियों जैसे गर्भवती महिलाओं और बीमार महिलाओं को इन नियमों में छूट दी जाती है।
हरियाली तीज व्रत के दिन महिलाओं को सोना नहीं चाहिए। मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता पार्वती और शिव जी की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है, ऐसे में दिन भर इनकी आराधना करनी चाहिए। हरियाली तीज का व्रत जितने विधि-विधान के साथ रखा जाता है उसके उतने ही लाभ होते हैं।
Shardiya Navratri 2023: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानें कलश स्थापना का मुहूर्त और महत्व
किसी भी व्रत को तभी पूरा माना जा सकता है जब आप उसे पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ करें। हरियाली तीज का व्रत बड़े ही विधि-विधान वाला होता है ऐसे में इस व्रत के दौरान किसी भी प्रकार से अपने मन में किसी के लिए द्वेष और ईर्ष्या की भावना को न लाएं।