फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज के दिन शिव-पार्वती को लगाएं ये 5 भोग, मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान

Fri, 18 Aug 2023 04:09 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 18 Aug 2023 04:09 PM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej 2023 date offer these sweets to mata parvati and lord shiva hariyali teej ke bhog
हरियाली तीज के दिन शिव-पार्वती को लगाएं ये 5 भोग - फोटो : pinterest
Hariyali Teej 2023: इस साल 19 अगस्त 2023, दिन शनिवार को हरियाली तीज है। इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए तो वहीं कुंवारी लड़कियां योग्य वर पाने के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ की तरह यह व्रत भी निर्जला होता है। हरियाली तीज के दिन महिलाएं हरी साड़ी, हरी चूड़ियां पहनती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। साथ ही मां पार्वती को भी सोलह श्रृंगार की चीजें अर्पित करती हैं। हरियाली तीज की पूजा में सामग्री के साथ ही लगाया जाने वाला भोग भी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन कुछ चीजों का भोग लगाने से शिव जी और मां पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं हरियाली तीज के दिन कौन से भोग अर्पित करने से शिव-पार्वती प्रसन्न होते हैं... 


Hariyali Teej: वैवाहिक जीवन में आ रही है परेशानी, तो हरियाली तीज व्रत में करें ‘स्वयंवर पार्वती मंत्र’ का जाप 
Hariyali Teej 2023 date offer these sweets to mata parvati and lord shiva hariyali teej ke bhog
हरियाली तीज के दिन शिव-पार्वती को लगाएं ये 5 भोग - फोटो : istock

खीर
हरियाली तीज के दिन पूजा के समय शिव-शक्ति को चावल और दूध से बनी खीर का भोग लगाएं। वहीं पूजा समाप्त होने के बाद प्रसाद के रूप में इस खीर को खुद खाएं और पति को भी दें। मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आती है और प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

Hariyali Teej 2023 date offer these sweets to mata parvati and lord shiva hariyali teej ke bhog
हरियाली तीज के दिन शिव-पार्वती को लगाएं ये 5 भोग - फोटो : pixabay
घेवर

हरियाली तीज के दिन आप शिव जी और मां पार्वती को घेवर का भोग लगाएं। इसे शुभ फलदायी माना जाता है। घेवर का भोग लगाने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और वंश वृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej 2023 date offer these sweets to mata parvati and lord shiva hariyali teej ke bhog
हरियाली तीज के दिन शिव-पार्वती को लगाएं ये 5 भोग - फोटो : istock
सूजी हलवा
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार सफेद रंग की वस्तुएं शिव जी को प्रिय होती हैं। ऐसे में आप हरियाली तीज पर सूजी का हलवा बना कर शिव-पार्वती को उसका भोग लगाएं। इससे भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर बन रहे 3 शुभ योग, शिव-गौरी की पूजा से होगी दोगुना फल की प्राप्ति 
विज्ञापन
Hariyali Teej 2023 date offer these sweets to mata parvati and lord shiva hariyali teej ke bhog
हरियाली तीज के दिन शिव-पार्वती को लगाएं ये 5 भोग - फोटो : istock
शहद

हरियाली तीज वाले दिन मां पार्वती और शिव जी को शहद का भोग लगाएं। फिर पूजा के बाद उस शहद को किसी ब्राह्मण को दान कर दें। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख और संपत्ति बढ़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed