Hariyali Teej 2022 Shubh Muhurat And Puja Vidhi: प्रत्येक वर्ष सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल हरियाली तीज का ये पर्व 31 जुलाई 2022 को मनाया जाएगा। इसे हरियाली तीज या श्रावणी तीज भी कहा जाता है। सावन माह में पड़ने वाली हरियाली तीज का त्योहार खास माना जाता है। सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का त्योहार बहुत महत्व रखता है। धार्मिक मान्यता है कि हरियाली तीज के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन हुआ। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु की कामना से व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूजा करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल हरियाली तीज पर रवि योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस योग में पूजा विशेष फलदायी मानी जाएगी। चलिए जानते हैं हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि...
Hariyali Teej 2022: रवि योग में मनाई जाएगी हरियाली तीज, मां पार्वती और महादेव की पूजा से घर में आएगी समृद्धि
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Wed, 27 Jul 2022 06:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन