फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Vinayak Chaturthi 2022: कब है सावन में विनायक चतुर्थी? जानें तिथि और पूजा विधि

Tue, 26 Jul 2022 06:25 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 26 Jul 2022 06:25 PM IST
विज्ञापन
Sawan Vinayak Chaturthi 2022 date puja vidhi importance in hindi
कब है सावन में विनायक चतुर्थी? जानें तिथि और पूजा विधि - फोटो : iStock

Sawan Vinayak Chaturthi 2022: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर माह में दो चतुर्थी तिथि पड़ती है। एक कृष्ण पक्ष में जिसे संकष्टी चतुर्थी कहते हैं, वहीं दूसरी शुक्ल पक्ष में जिसे विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। दोनों ही पक्षों की चतुर्थी भगवान गणेश की पूजा आराधना के लिए उत्तम मानी जाती है। कहा जाता है कि विनायक चतुर्थी के दिन विधि-विधान से पूजा करने से गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को सभी संकटों को दूर करने वाला और विघ्नहर्ता माना जाता है। चतुर्थी तिथि पर गणेश जी की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा करने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इस समय सावन माह चल रहा है और इस माह की विनायक चतुर्थी 01 अगस्त को है। ऐसे में आइए जानते हैं सावन माह की विनायक चतुर्थी की तिथि और पूजा विधि के बारे में... 

Sawan Vinayak Chaturthi 2022 date puja vidhi importance in hindi
कब है सावन में विनायक चतुर्थी? जानें तिथि और पूजा विधि - फोटो : iStock

सावन विनायक चतुर्थी व्रत 2022 मुहूर्त 

सावन माह की विनायक चतुर्थी तिथि की शुरुआत - 01 अगस्त 2022, दिन सोमवार को प्रात: 4 बजकर 18 मिनट पर
सावन की विनायक चतुर्थी तिथि का समापन - 02 अगस्त 2022, मंगलवार को प्रात: 5 बजकर 13 मिनट पर 
भगवान गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 06 मिनट से दोपहर 01 बजकर 48 मिनट तक   
इस दिन दोपहर 12 बजे से - 12 बजकर 54 मिनट तक अभिजित मुहूर्त है 

Sawan Vinayak Chaturthi 2022 date puja vidhi importance in hindi
कब है सावन में विनायक चतुर्थी? जानें तिथि और पूजा विधि - फोटो : iStock

विनायक चतुर्थी पूजा विधि
सावन माह की विनायक चतुर्थी के दिन सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र पहन लें और भगवान गणेश के सामने प्रार्थना करते हुए पूजन का संकल्प लें। फिर गणेश जी की मूर्ति एक चौकी पर स्थापित करें और उनका जलाभिषेक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Vinayak Chaturthi 2022 date puja vidhi importance in hindi
कब है सावन में विनायक चतुर्थी? जानें तिथि और पूजा विधि - फोटो : istock

इसके बाद भगवान गणेश को चंदन का तिलक लगाएं, वस्त्र, कुमकुम, धूप, दीप, लाल फूल अक्षत, पान, सुपारी आदि अर्पित करें। कहा जाता है कि गणेश जी को मोदक और दूर्वा घास बेहद पसंद है। ऐसे में उनकी कृपा पाने के लिए विनायक चतुर्थी के दिन मोदक या लड्डू का भोग जरूर लगाएं और दूर्वा चढ़ाएं। 

विज्ञापन
Sawan Vinayak Chaturthi 2022 date puja vidhi importance in hindi
कब है सावन में विनायक चतुर्थी? जानें तिथि और पूजा विधि - फोटो : istock

कहा जाता है कि भगवान गणेश को सिंदूर बेहद प्रिय है, इसलिए विनायक चतुर्थी के दिन पूजा करते समय गणेश जी को लाल रंग के सिंदूर का तिलक लगाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed