फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Amavasya 2021: हरियाली अमावस्या पर करें ये 5 काम, जीवनभर बनी रहेगी खुशहाली

Sun, 08 Aug 2021 10:06 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 08 Aug 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
hariyali amavasya 2021 do these 5 things on this day for happiness in your life
हरियाली अमावस्या 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाली अमावस्या आज है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या या श्रावणी अमावस्या कहते हैं। हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि को विशेष तिथि के रूप में देख जाता है। इस दिन पूर्वजों के निमित्त पिंडदान एवं दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं। हरियाली अमावस्या पर्व जीवन में पर्यावरण के महत्व को भी बताता है। इस दिन नए पौधे लगाए जाते हैं। मान्यता है कि श्रावणी अमावस्या के दिन वृक्षारोपण करने से जीवन के सारे कष्ट दोष दूर हो जाते हैं और सुख-समद्धि का आगमन होता है। यह तिथि किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन किसान अपने खेती में उपयोग होने वाले उपकरणों की पूजा करते हैं और ईश्वर से अच्छी फसल होने की कामना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। आज श्रावणी अमावस्या के दिन आप ये 5 उपाय कर अपनी परेशानियों से छुटाकारा प्राप्त कर सकते हैं। हरियाली अमावस्या के उपाय इस प्रकार हैं- 

hariyali amavasya 2021 do these 5 things on this day for happiness in your life
हरियाली अमावस्या 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

1. सावन भगवान शिव का प्रिय मास है। इसलिए हरियाली अमावस्या के दिन भगवान शिव का पूजन करना विशेष रूप से फलदायी होता है। इस दिन महादेव का पूजन करने और उन्हें आक या मदार का सफेद फूल चढ़ाने से पितृदोष समाप्त होता है।

hariyali amavasya 2021 do these 5 things on this day for happiness in your life
हरियाली अमावस्या 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

2. श्रावणी अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा का विधान है। इस दिन पीपल, बरगद, केला, नींबू अथवा तुलसी का वृक्षारोपण जरूर करें। किसी नदी या तालाब में जाकर मछली को आटे की गोलियां खिलाएं। अपने घर के पास चींटियों को चीनी या सूखा आटा खिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
hariyali amavasya 2021 do these 5 things on this day for happiness in your life
हरियाली अमावस्या 2021 - फोटो : Pixabay

3. यदि आपकी अपनी परेशानियों से छुटकारा पाना है तो सावन की अमावस्या के दिन हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही हनुमानजी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं। अमावस्या की शाम को मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाएं। 

विज्ञापन
hariyali amavasya 2021 do these 5 things on this day for happiness in your life
हरियाली अमावस्या 2021 - फोटो : अमर उजाला

4. इस दिन ऐसा करने से घर से दरिद्रता दूर होती है। अमावस्या की रात को घर में पूजा करते समय पूजा की थाली में स्वस्तिक या ॐ बनाकर उस पर महालक्ष्मी यंत्र रखें। फिर उसकी विधि-विधान से पूजा करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed