Happy Holi 2022 Wishes in Hindi: हिंदू धर्म में होली प्रमुख त्योहारों में से एक है। रंगों का ये पावन पर्व 18 मार्च को है। होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। इस दिन पूरे भारत में इसका अलग ही जश्न देखने को मिलता है। होली भाईचारे,आपसी प्रेम और सद्भावना का त्योहार है। होली वाले दिन लोग एक दूसरे को रंगों में सराबोर करते हैं। घरों में गुझिया और पकवान बनते हैं। लोग एक दूसरे के घर जाकर रंग-गुलाल लगाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं। हर कोई सबसे पहले और अलग अंदाज में शुभकामना संदेश देना चाहता है। ऐसे में आज हम आपके लिए होली की कुछ बेहतरीन शुभकामना संदेश शायरी के रूप में लेकर आए हैं, जिसे आप आज ही अपने प्रियजनों और दोस्तों को भेज कर उनका दिल जीत सकते हैं। इससे आपके रंगों के उत्सव में और भी ज्यादा उमंग और उत्साह भर जाएगा।
Happy Holi 2022 Wishes: इन खूबसूरत संदेश और शायरी के जरिए अपनों को दीजिए होली की हार्दिक शुभकामनाएं
राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी
यह रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली
मुबारक हो आपको रंगों भारी होली
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
रंगों की बहार
पिचकारी की धार
गुलाल की बौछार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
Happy Holi 2022
रंगों का ये त्योहार, खुशियों की बहार लाए
मीठी- मीठी गुझिया, जिंदगी में मिठास लाए
होली का ये रंगीन पर्व, सबके लिए उल्लास लाए
Happy Holi 2022
सूरज की किरणें
खुशियों की बहार
जिंदगी में मिले सबका प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
Happy Holi 2022