फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Basant Panchami 2022 : 'आया वसंत ऋतु का त्योहार, दिल में भर के उमंग और प्यार', इन संदेशों के जरिए दें वसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं

Sat, 05 Feb 2022 08:55 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 05 Feb 2022 08:55 AM IST
सार

Happy Basant Panchami 2022: वसंत पंचमी का दिन शिक्षा एवं कला से जुड़े हुए लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है इसलिए यह दिन नई विधा, कला, संगीत आदि सीखने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहन कर और माथे पर पीले रंग का तिलक लगाकर सरस्वती मां की पूजा का विधान है।

विज्ञापन
Happy Basant Panchami 2022: Happy Saraswati Puja Wishes, Messages, Images, Whatsapp Status, Quotes In Hindi
vasant panchami 2022: वसंत पंचमी के दिन पेन, किताबों और वाद्य यंत्रो की पूजा की जाती है। वसंत पंचमी को सभी शुभ कार्यों के लिए अत्यंत शुभ मुहूर्त माना गया है। - फोटो : अमर उजाला

Happy Saraswati Puja 2022 Wishes Images, Quotes, Messages: आज ( 05 फरवरी 2022), शनिवार को पूरे देशभर में वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। वसंत पंचमी की तिथि से ही वसंत ऋतु की शुरूआत होती है। इस दिन  ज्ञान, वाणी, बुद्धि, विवेक, विद्या और सभी कलाओं से परिपूर्ण मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। खासतौर पर यह दिन शिक्षा एवं कला से जुड़े हुए लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है इसलिए यह दिन नई विधा, कला, संगीत आदि सीखने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहन कर और माथे पर पीले रंग का तिलक लगाकर सरस्वती मां की पूजा का विधान है। वसंत पंचमी के दिन पेन, किताबों और वाद्य यंत्रो की पूजा की जाती है। वसंत पंचमी को सभी शुभ कार्यों के लिए अत्यंत शुभ मुहूर्त माना गया है। इस वर्ष वसंत पंचमी के आप अपने दोस्तों, पड़ोसियों और परिजनों को शुभकामना संदेश भेजकर यह त्योहार मना सकते हैं।

Happy Basant Panchami 2022: Happy Saraswati Puja Wishes, Messages, Images, Whatsapp Status, Quotes In Hindi
vasant panchami 2022 - फोटो : vasant panchami 2022

लेकर मौसम की बहार,
आया वसंत ऋतु का त्योहार,
दिल में भर के उमंग और प्यार,
आओ हम सब मिलकर मनाएं,
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
हैप्पी वसंत पंचमी।

Happy Basant Panchami 2022: Happy Saraswati Puja Wishes, Messages, Images, Whatsapp Status, Quotes In Hindi
vasant panchami 2022 - फोटो : अमर उजाला

सूरज हर शाम को ढ़ल ही जाता है,
पतझड़ वसंत में बदल ही जाता है,
मुसीबत में हिम्मत मत हारना,
समय कैसा भी हो गुजर ही जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Basant Panchami 2022: Happy Saraswati Puja Wishes, Messages, Images, Whatsapp Status, Quotes In Hindi
vasant panchami 2022 - फोटो : अमर उजाला

बहारों में बहार बसंत
मीठा मौसम मीठी उमंग
रंग बिरंगी उड़ती आकाश में पतंग
तुम साथ हो तो है इस ज़िंदगी का और ही रंग
हैप्पी वसंत पंचमी

विज्ञापन
Happy Basant Panchami 2022: Happy Saraswati Puja Wishes, Messages, Images, Whatsapp Status, Quotes In Hindi
vasant panchami 2022 - फोटो : अमर उजाला

आर्शीवाद बड़ों का
प्यार दोस्तों का
दुआएं सबकी
कुरुणा मन की
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed