Happy Saraswati Puja 2022 Wishes Images, Quotes, Messages: आज ( 05 फरवरी 2022), शनिवार को पूरे देशभर में वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। वसंत पंचमी की तिथि से ही वसंत ऋतु की शुरूआत होती है। इस दिन ज्ञान, वाणी, बुद्धि, विवेक, विद्या और सभी कलाओं से परिपूर्ण मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। खासतौर पर यह दिन शिक्षा एवं कला से जुड़े हुए लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है इसलिए यह दिन नई विधा, कला, संगीत आदि सीखने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहन कर और माथे पर पीले रंग का तिलक लगाकर सरस्वती मां की पूजा का विधान है। वसंत पंचमी के दिन पेन, किताबों और वाद्य यंत्रो की पूजा की जाती है। वसंत पंचमी को सभी शुभ कार्यों के लिए अत्यंत शुभ मुहूर्त माना गया है। इस वर्ष वसंत पंचमी के आप अपने दोस्तों, पड़ोसियों और परिजनों को शुभकामना संदेश भेजकर यह त्योहार मना सकते हैं।
Happy Basant Panchami 2022 : 'आया वसंत ऋतु का त्योहार, दिल में भर के उमंग और प्यार', इन संदेशों के जरिए दें वसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं
Happy Basant Panchami 2022: वसंत पंचमी का दिन शिक्षा एवं कला से जुड़े हुए लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है इसलिए यह दिन नई विधा, कला, संगीत आदि सीखने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहन कर और माथे पर पीले रंग का तिलक लगाकर सरस्वती मां की पूजा का विधान है।
लेकर मौसम की बहार,
आया वसंत ऋतु का त्योहार,
दिल में भर के उमंग और प्यार,
आओ हम सब मिलकर मनाएं,
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
हैप्पी वसंत पंचमी।
सूरज हर शाम को ढ़ल ही जाता है,
पतझड़ वसंत में बदल ही जाता है,
मुसीबत में हिम्मत मत हारना,
समय कैसा भी हो गुजर ही जाता है।
बहारों में बहार बसंत
मीठा मौसम मीठी उमंग
रंग बिरंगी उड़ती आकाश में पतंग
तुम साथ हो तो है इस ज़िंदगी का और ही रंग
हैप्पी वसंत पंचमी
आर्शीवाद बड़ों का
प्यार दोस्तों का
दुआएं सबकी
कुरुणा मन की
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।