जीवन में जब भी परेशानी आती है या फिर संकट के बादल छा जाते हैं तो आशा की किरण के तौर पर हमें संकटमोचन हनुमान की ही याद आती है। हनुमान जी उम्मीद की वह लौ बनते हैं, जो हमारे दिलों में आत्मविश्वास बनकर जगमगाने लगते हैं। कई लोग श्री हनुमान चालीसा का भी पाठ करते हैं। श्री हनुमान चालीसा का पाठ एक ऐसी आध्यात्मिक साधना है, जो जीवन की समस्याओं को हल करने, मनोकामनाओं की पूर्ति करने के लिए कारगर है। लेकिन ऐसा अक्सर देखा गया है कि लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, फिर भी उन्हें वह लाभ नहीं मिलता जिसकी उन्होंने अपेक्षा की थी। इसका सबसे बड़ा कारण है, इस पाठ को विधिपूर्वक और नियमों के साथ न करना। तो आज की इस खबर में हम आपको श्नी हनुमान चालीसा को विधि पूर्वक और नियमों के साथ करने के बड़े उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान चालीसा पाठ करने की क्या है सही विधि और क्या-क्या बरतें सावधानियां, जानें यहां
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 10 Apr 2025 03:31 PM IST
सार
Hanuman Chalisa: लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, फिर भी उन्हें वह लाभ नहीं मिलता जिसकी उन्होंने अपेक्षा की थी। इसका सबसे बड़ा कारण है, इस पाठ को विधिपूर्वक और नियमों के साथ न करना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन