फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान चालीसा पाठ करने की क्या है सही विधि और क्या-क्या बरतें सावधानियां, जानें यहां

Thu, 10 Apr 2025 03:31 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 10 Apr 2025 03:31 PM IST
सार

Hanuman Chalisa: लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, फिर भी उन्हें वह लाभ नहीं मिलता जिसकी उन्होंने अपेक्षा की थी। इसका सबसे बड़ा कारण है, इस पाठ को विधिपूर्वक और नियमों के साथ न करना।

विज्ञापन
Hanuman Jayanti 2025 Hanuman Chalisa and what precautions should be taken in Hindi Know here
हनुमान चालीसा पाठ करने की क्या है सही विधि - फोटो : freepik

जीवन में जब भी परेशानी आती है या फिर संकट के बादल छा जाते हैं तो आशा की किरण के तौर पर हमें संकटमोचन हनुमान की ही याद आती है। हनुमान जी उम्मीद की वह लौ बनते हैं, जो हमारे दिलों में आत्मविश्वास बनकर जगमगाने लगते हैं। कई लोग श्री हनुमान चालीसा का भी पाठ करते हैं। श्री हनुमान चालीसा का पाठ एक ऐसी आध्यात्मिक साधना है, जो जीवन की समस्याओं को हल करने, मनोकामनाओं की पूर्ति करने के लिए कारगर है। लेकिन ऐसा अक्सर देखा गया है कि लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, फिर भी उन्हें वह लाभ नहीं मिलता जिसकी उन्होंने अपेक्षा की थी। इसका सबसे बड़ा कारण है, इस पाठ को विधिपूर्वक और नियमों के साथ न करना। तो आज की इस खबर में हम आपको श्नी हनुमान चालीसा को विधि पूर्वक और नियमों के साथ करने के बड़े उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

Hanuman Jayanti 2025 Hanuman Chalisa and what precautions should be taken in Hindi Know here
हनुमान जन्मोत्सव 2025 - फोटो : adobe stock

विधि पूर्वक करें पाठ
हनुमान चालीसा का पाठ करने से पहले सबसे जरूरी है कि मन पूरी तरह शांत और एकाग्र हो। पाठ आरंभ करने से पूर्व हनुमान जी और श्रीराम का ध्यान करना चाहिए, उनकी तस्वीर या मूर्ति को साफ स्थान पर स्थापित किया जाना चाहिए। मूर्ति के सामने तांबे या पीतल के पात्र में स्वच्छ जल भरकर रखा जाता है, जो पाठ के बाद प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है।

Hanuman Jayanti 2025 Hanuman Chalisa and what precautions should be taken in Hindi Know here
हनुमान जन्मोत्सव - फोटो : freepik.com

इतनी बार करें चालीसा का पाठ
चालीसा का जाप कभी भी एक बार तक सीमित न रखें। इसे कम से कम तीन बार और यदि संभव हो तो 108 बार तक करें। पाठ के समय का चयन भी बेहद महत्त्वपूर्ण है। अगर आप प्रतिदिन एक ही समय पर इस चालीसा का पाठ करें तो इससे विशेष फल प्राप्त होते हैं। इसलिए पूरा मन लगाकर चालीसा का पाठ जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Jayanti 2025 Hanuman Chalisa and what precautions should be taken in Hindi Know here
हनुमान जन्मोत्सव 2025 - फोटो : Adobe
स्नान करें और साफ कपड़े पहनें
हनुमान चालीसा का पाठ करने से पहले स्नान कर लें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। हनुमान जी की पूजा के समय दीपक और धूप जरूर जलाएं। पाठ के दौरान स्थान की पवित्रता बनाए रखें और लाल रंग के आसन पर बैठें। मन को इधर-उधर भटकने न दें और नकारात्मक विचारों से स्वयं को दूर रखें। इस तरह पाठ करना काफी लाभकारी और फलदायक साबित होगा।
विज्ञापन
Hanuman Jayanti 2025 Hanuman Chalisa and what precautions should be taken in Hindi Know here
हनुमान चालीसा पाठ करने की क्या है सही विधि - फोटो : freepik.com

इस दिन करें चालीसा का पाठ
श्री हनुमान चालीसा की पाठ की शुरुआत मंगलवार या शनिवार के दिन करना अच्छा होता है। हनुमानजी का आशीर्वाद पाने के लिए श्रीराम का स्मरण करना भी जरूरी है क्योंकि वे उनके परम भक्त हैं। हनुमान जी की मूर्ति पर लाल सिंदूर अर्पित करना न भूलें, यह उन्हें विशेष प्रिय है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed