Hanuman Janmotsav 2022: महाबली भगवान हनुमान को संकट मोचन भी कहा जाता है। कहा जाता है कि हनुमानजी का मात्र नाम लेने से ही बड़े से बड़े संकट टल जाते हैं और बड़ी से बड़ी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। संकट मोचन हनुमानजी की पूजा करने से जातक को किसी भी प्रकार की चिंता और भय नहीं सताती है। इसके अलावा शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है, क्योंकि शनि देव ने हनुमान जी को वरदान दिया था कि वे कभी भी उनके भक्तों को परेशान नहीं करेंगे। इस वजह से मंगलवार के अलावा शनिवार के दिन भी हनुमान जी की पूजा करने का विधान है। साथ ही हनुमान जन्मोत्सव के दिन कुछ उपाय करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और शनि दोष से भी मुक्ति मिलेगी। हनुमान जन्मोत्सव आने ही वाला है। इस साल हनुमान जन्मोत्सव 16 अप्रैल को है। ऐसे में आइए जानते हैं शनि दोष से मुक्ति के लिए हनुमान जी से जुड़े कुछ महा उपायों के बारे में....
Hanuman Janmotsav 2022: हनुमान जन्मोत्सव पर करें बजरंगबली से जुड़े ये उपाय, मिलेगी शनि दोष से मुक्ति
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sat, 16 Apr 2022 06:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन