प्रतिवर्ष चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती या हनुमान जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार हनुमान जयंती 27 अप्रैल 2021 को मनाई जाएगी। इस दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को सभी तरह के कष्टों और भय से मुक्ति प्राप्त होती है। हनुमान जी अपने भक्तों की हर संकट से रक्षा करते हैं। यह दिन बजरंगबली की पूजा के लिए सबसे श्रेष्ठ माना जाता है, लेकिन हनुमान जी की पूजा करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। हनुमान जी की पूजा करते समय जाने-अनजाने की गई गलतियों के कारण भगवान हनुमान आपसे प्रसन्न होने की बजाए नाराज हो सकते हैं। जानते हैं कि हनुमान जयंती पर किन कामों को करने से बचना चाहिए।
Hanuman jayanti 2021: हनुमान जयंती पर भूलकर भी न करें ये कार्य, प्रसन्न होने की जगह नाराज हो सकते हैं बजरंगबली
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन