{"_id":"67f0daaa42a962101b0e0b11","slug":"hanuman-janmotsav-ke-upay-remedies-for-money-on-hanuman-jayanti-dhan-dhan-prapti-ke-upay-2025-04-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये उपाय, बजरंगबली देंगे धन और तरक्की का आशीर्वाद","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये उपाय, बजरंगबली देंगे धन और तरक्की का आशीर्वाद
Fri, 11 Apr 2025 05:34 PM IST
ज्योति मेहरा
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 11 Apr 2025 05:34 PM IST
सार
मान्यता है कि हनुमान जन्मोत्सव पर कुछ विशेष उपाय करने से बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है। अगर आप लंबे समय से धन की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो हनुमान जन्मोत्सव पर कुछ खास उपाय कर सकते हैं।
विज्ञापन
Hanuman Ashtak Path
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 12 अप्रैल 03:21 बजे से होगा और 13 अप्रैल को 05:51 बजे इसका समापन होगा। ऐसे में हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल को मनाया जाएगा। मान्यता है कि हनुमान जन्मोत्सव पर कुछ विशेष उपाय करने से बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है। अगर आप लंबे समय से धन की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो हनुमान जन्मोत्सव पर कुछ खास उपाय कर सकते हैं।
hanuman ji
- फोटो : adobe stock
- हनुमान जन्मोत्सव पर एक पान के पत्ते पर बूंदी के दो लड्डू और एक लौंग रखें। इसे अच्छे से लपेटकर उस पर चांदी का वर्क चढ़ाएं और हनुमानजी को अर्पित करें। इससे आर्थिक समृद्धि आती है और करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
Shiv Puja: महादेव की पूजा से कैसे करें घर का वास्तु दोष दूर ,जानिए ये 5 धार्मिक उपाय और देखें चमत्कार
hanuman ji
- फोटो : adobe stock
- हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमानजी के मंदिर जाएं और 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद उन्हें गुलाब की माला अर्पित करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं, जिसमें दो लौंग अवश्य डालें। यह उपाय घर के अनावश्यक खर्चों में कमी लाता है।
Betel Leaves Remedies: काम में आ रही रुकावटों को दूर करता है पान का पत्ता, जानें क्या है सही उपाय
विज्ञापन
विज्ञापन
hanuman ji
- फोटो : adobe stock
- काले चने और बूंदी को भी हनुमानजी का प्रिय भोग माना गया है। हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर सवा किलो काले चने भिगो दें। अगले दिन इन्हें उबालकर सवा किलो बूंदी के साथ मिलाकर हनुमानजी को अर्पित करें। इसके बाद यह प्रसाद मंदिर में भक्तों को बांट दें। इससे बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और आर्थिक परेशानियाँ दूर होती हैं।
Vastu Tips: रोजाना कपड़े धोने की है आदत तो हो जाएं सावधान, घर में आ सकती है दरिद्रता, जानें क्या है सही दिन
विज्ञापन
hanuman ji
- फोटो : adobe stock
- हनुमान जन्मोत्सव के दिन पीपल के पत्तों से जुड़ा यह उपाय लाभकारी हो सकता है। सुबह स्नान के बाद पीपल के 11 सुंदर, साफ पत्ते चुनें। प्रत्येक पत्ते पर चंदन से “जय श्रीराम” लिखें और इन पत्तों की माला बनाकर हनुमानजी को अर्पित करें। माना जाता है कि इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।