फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Ji Ke Bhajan: हनुमान जन्मोत्सव पर इन भजनों से करें बजरंगबली की आराधना, हर मनोकामना होगी पूरी

Fri, 11 Apr 2025 05:34 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 11 Apr 2025 05:34 PM IST
सार

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हर साल हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान हनुमान की विधिवत पूजा और भजन करते हैं। इन भजनों से आप बजरंगबली को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2025 hanuman ji ke bhajan lyrics in hindi
hanuman ji - फोटो : adobe stock
Hanuman Ji Ke Bhajan Lyrics: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हर साल हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव के रुद्रावतार बजरंगबली का जन्म हुआ था। दरअसल, केसरी नंदन और अंजनी के घर जन्मे बजरंगबली का जन्मोत्सव साल में दो बार मनाया जाता है। एक बार चैत्र पूर्णिमा को और दूसरा कार्तिक मास की चतुर्दशी तिथि (छोटी दीपावली) पर। चैत्र पूर्णिमा के दिन का भी काफी अधिक महत्व माना गया है। भक्त इस दिन भगवान हनुमान की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखते हैं। इसके साथ ही  बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए भजन भी किए जाते हैं। यहां हनुमान जी के कुछ खास भजन दिए गए हैं, जिनसे आप बजरंगबली को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार का संयोग, ढैय्या-साढ़ेसाती से बचने के लिए करें ये उपाय

Hanuman Janmotsav 2025 hanuman ji ke bhajan lyrics in hindi
hanuman ji - फोटो : adobe stock

दुनिया चले ना श्री राम के बिना

दुनिया चले ना श्री राम के बिना, राम जी चले ना हनुमान के बिना ।

जब से रामायण पढ़ ली है, एक बात मैंने समझ ली है,
रावण मरे ना श्री राम के बिना, लंका जले ना हनुमान के बिना ॥

लक्ष्मण का बचना मुश्किल था, कौन बूटी लाने के काबिल था,
लक्ष्मण बचे ना श्री राम के बिना, बूटी मिले ना हनुमान के बिना ॥

सीता हरण की कहानी सुनो, ‘बनवारी’ मेरी जुबानी सुनो,
वापिस मिले ना श्री राम के बिना, पता चले ना हनुमान के बिना ॥

बैठे सिंघासन पे श्री राम जी, चरणों में बैठे हैं हनुमान जी,
मुक्ति मिले ना श्री राम के बिना, भक्ति मिले ना हनुमान के बिना ॥
Hanuman Janmotsav 2025 hanuman ji ke bhajan lyrics in hindi
Hanuman Janmotsav 2025 - फोटो : adobe stock

हे दुःख भन्जन मारुती नंदन 

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार ।
पवनसुत विनती बारम्बार ॥
हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार ।
पवनसुत विनती बारम्बार ॥

अष्ट सिद्धि, नव निधि के दाता, दुखिओं के तुम भाग्यविधाता।
सियाराम के काज सवारे, मेरा करो उद्धार ॥
पवनसुत विनती बारम्बार॥
हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार ।
पवनसुत विनती बारम्बार॥

अपरम्पार है शक्ति तुम्हारी, तुम पर रीझे अवधबिहारी ।
भक्तिभाव से ध्याऊं तोहे, कर दुखों से पार ॥
पवनसुत विनती बारम्बार ।
हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार ।
पवनसुत विनती बारम्बार ॥

जपूं निरंतर नाम तिहरा, अब नहीं छोडूं तेरा द्वारा ।
रामभक्त मोहे शरण मे लीजे, भाव सागर से तार ॥
पवनसुत विनती बारम्बार ॥
हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार ।
पवनसुत विनती बारम्बार ॥
हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार ।
पवनसुत विनती बारम्बार ॥
विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2025 hanuman ji ke bhajan lyrics in hindi
hanuman ji - फोटो : adobe stock

कीजो केसरी के लाल 

कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम,
मेरी राम जी से कह देना जय सियाराम,
मैं राम संग जपता तुम्हारा सदा नाम,
अपने राम जी से कह देना जय सिया राम

दीन हीन के सहारे महावीर तुम हो,
अपने भक्तो की जगाते तकदीर तुम हो,
हर दुखिया का हाथ तुम लेते हो थाम,
मेरी राम जी से कह देना जय सियाराम

महाबली महायोद्धा महासंत तुम हो,
लाते सूखे हुए बागो में बसंत में तुम हो,
तेरी भक्ति से आत्मा को मिलता आराम,
मेरी राम जी से कह देना जय सियाराम

पूरी सदा ही हमारी हर आस करना,
बाबा भक्तो को कभी ना निराश करना,
दोनों चरण तुम्हारे हैं ‘लख्खा’ के सुखदाम,
मेरी राम जी से कह देना जय सियाराम
 
Chaitra Purnima 2025: चैत्र पूर्णिमा पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर बरसाएंगी कृपा

विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2025 hanuman ji ke bhajan lyrics in hindi
hanuman ji - फोटो : adobe stock

वीर हनुमाना अति बलवाना लिरिक्स

वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे,
प्रभु मन बसियो रे।
वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे,
प्रभु मन बसियो रे।

जो कोई आवे, अरज लगावे, सबकी सुनियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।
जो कोई आवे, अरज लगावे, सबकी सुनियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।

वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।
वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।

बजरंग बाला फेरू थारी माला, संकट हरियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।
बजरंग बाला फेरू थारी माला, संकट हरियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।

वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।
वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।

ना कोई संगी, हाथ की तंगी, जल्दी हरियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।
ना कोई सांगी, हांत की तंगी, जल्दी हरियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।

वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।
वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।

अर्जी हमारी, मर्ज़ी तुम्हारी, कृपा करियो रे,

रामजी का प्यारा, सिया का दुलारा, संकट हरियो रे,

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed