Hanuman Janmotsav 2025: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जयंती मनाई जाती हैं। इसे हनुमान जन्मोत्सव भी कहा जाता है। दरअसल, हनुमान जी आज भी सशरीर धरती पर मौजूद हैं, इसलिए इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल 12 अप्रैल 2025 को हनुमान जन्मोत्सव का महापर्व है। ज्योतिषियों के अनुसार इस तिथि पर हस्त नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग बन रहा है, जो कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी है। इस संयोग में पवन पुत्र की उपासना करने से साधक को मंगल दोष के प्रभाव से छुटकारा मिलता है। बता दें, ज्योतिष शास्त्र में हनुमान जी की उपासना का संबंध मंगल ग्रह से जोड़ा गया है। प्रभु की आराधना से कुंडली में मंगल की स्थिति शुभ होती है, जिससे व्यक्ति की ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होती हैं। हालांकि कुछ राशि वालों पर केसरी नंदन की विशेष कृपा बनी रहती है। आइए इनके नाम जानते हैं...
Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर इन चार राशि वालों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा
Hanuman Janmotsav 2025: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जयंती मनाई जाती हैं। इसे हनुमान जन्मोत्सव भी कहा जाता है। दरअसल, हनुमान जी आज भी सशरीर धरती पर मौजूद हैं, इसलिए इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
हनुमान जन्मोत्सव मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस राशि के लोगों पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहेगी। करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। केसरी नंदन की कृपा से करियर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।कार्यों में आ रही अड़चन दूर होंगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों पर बजरंगबली की हमेशा कृपा बनी रहती है। हनुमान जी की कृपा से इन जातकों को हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होती है। करियर कारोबार में बढ़ोतरी होती है। मान्यता है कि यदि इस राशि के जातक हनुमान जी पूजा और उपासना सच्चे मन से करें, तो लाभ के अवसर और पदोन्नति के मौके मिलते हैं।
वृश्चिक राशि
बजरंगबली की कृपा से इस राशि के जातकों को अच्छी नौकरी, पद-प्रतिष्ठा और व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल होता है। परीक्षा में मनचाहा परिणाम हासिल होगा। पहले किसी निवेश से बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में अच्छा लाभ और मुनाफा मिलने के योग हैं। व्यापार करने वाले लोगों को कोई बड़ा काम हाथ आ सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति और भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा।
कुंभ राशि
हनुमान जी के आशीर्वाद से इस राशि के लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। भाग्य का अच्छा साथ मिलता है। मान-सम्मान और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। आप हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगबली की पूजा करें, इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही प्रभु की कृपा से जीवन में ऐशोआराम और सुख-सुविधा की कोई कमी नहीं रहती है।
Monday Vrat Significance: जानिए सोमवार व्रत का महत्व, भगवान शिव पूरा करते हैं हर एक मनोकामना
Tulsi: घर पर खुद से तुलसी के पौधे उगने से मिलता यह शुभ संकेत, जीवन से दूर होती हैं ये परेशानियां
Shukra Margi: 13 अप्रैल से इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, शुक्र ग्रह होंगे मार्गी,आकस्मिक धनलाभ के योग
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।