{"_id":"67f3b0f64dbec34d0d07d8dc","slug":"if-tulsi-grows-on-its-own-then-how-is-it-auspicious-for-the-house-it-gives-relief-from-all-the-problems-2025-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tulsi: घर पर खुद से तुलसी के पौधे उगने से मिलता यह शुभ संकेत, जीवन से दूर होती हैं ये परेशानियां","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Tulsi: घर पर खुद से तुलसी के पौधे उगने से मिलता यह शुभ संकेत, जीवन से दूर होती हैं ये परेशानियां
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 07 Apr 2025 04:40 PM IST
सार
Meaning Of Tulsi Plant Growing on its Own: हिंदू धर्म में तुलसी सिर्फ एक पौधा नहीं है। वह भक्ति है, वह आस्था है का शुभ संकेत है। तुलसी को देवी लक्ष्मी का रूप और भगवान विष्णु की प्रिया माना जाता है। जब वह बिना बोए आपके आंगन में उगती है, तो यह कोई सामान्य घटना नहीं होती।
विज्ञापन
1 of 5
तुलसी के पौधे का महत्व
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कहते हैं कि प्रकृति वो खूबसूरत भाग है, जो चुपचाप कोई संदेश भेजती है, बिना कहे, बिना शोर मचाए। प्रकृति को किसी भी मानवीय छेड़छाड़ की जरूरत नहीं पड़ती है। वह खुद को खूबसूरत बनाने में सक्षम है। हालांकि, कई बार प्रकृति कुछ ऐसी चीजें भी कर जाती है, जिस पर हमें बिल्कुल भी भरोसा नहीं होता है। क्या आपने भी कहीं देखा है कि जब तुलसी का पौधा अपने आप घर में उग आता है।
2 of 5
तुलसी का पौधा।
- फोटो : अमर उजाला।
न किसी ने बीज बोया, न कोई योजना बनाई और फिर भी, वो नन्हा-सा हरा चमत्कार मिट्टी से सिर उठाकर खड़ा हो जाता है, जैसे कह रहा हो कि मैं तुम्हारे घर आया हूं। तो कितना अच्छा लगता है। तो इसी क्रम में आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर घर में खुद-ब-खुद तुलसी का पौधा उग जाए तो यह कैसा संदेश देती है।
3 of 5
तुलसी
- फोटो : Freepik.com
तुलसी के पौधे के उग जाने का क्या है मतलब?
हिंदू धर्म में तुलसी सिर्फ एक पौधा नहीं है। वह भक्ति है, वह आस्था है का शुभ संकेत है। तुलसी को देवी लक्ष्मी का रूप और भगवान विष्णु की प्रिया माना जाता है। जब वह बिना बोए आपके आंगन में उगती है, तो यह कोई सामान्य घटना नहीं होती। यह माना जाता है कि आपके घर की भूमि इतनी पवित्र हो चुकी है कि उसमें खुद देवी ने अपना वास चुन लिया है। कहा जाता है कि ऐसे समय में घर पर भगवान की कृपा बरस रही होती है। यह एक चुपचाप दिया गया आशीर्वाद होता है। यह संकेत देता है कि अब नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा, और उसका स्थान शांति, सुख और समृद्धि लेने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तुलसी
- फोटो : Adobe stock
क्या है इससे जुड़ी मान्यताएं?
वहीं, इससे जुड़ी एक और मान्यता यह है कि कुछ लोगों का यह भी मानना है कि पूर्वजों की आत्माएं इस रूप में अपना आशीर्वाद भेजती हैं। जैसे किसी अनकहे वचन में वे आपको भरोसा दिला रही हों कि आप अकेले नहीं हैं। जब तुलसी अपने आप उगती है, तो उस पौधे की देखभाल केवल बागवानी नहीं रह जाती, वह एक सेवा बन जाती है। तुलसी के पौधे को रोज जल देना, उसके पास दीपक जलाना चाहिए, जिससे आपके पूर्वजों का आशीर्वाद आपको मिलता रहे।
विज्ञापन
5 of 5
तुलसी
- फोटो : Adobe stock
तुलसी के पौधे की करें सेवा
यह बात ध्यान देने की है कि अगर आपके भी घर में खुद ही तुलसी का पौधा उग जाता है तो ऐसे में उसे उखाड़ना या अनदेखा करना अशुभ माना जाता है। उसके लिए घर में उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा सबसे पवित्र मानी जाती है। इससे घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। यही नहीं, तुलसी का पौधा इस बात का भी प्रतीक है कि आपको व्यवसाय या फिर बिजनेस में काफी अच्छी और बड़ी सफलता मिलने वाली है और घर में धन वर्षा और समृद्धि लाने वाली है। ऐसे में आप भी इस पौधे की खूब सेवा करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।