फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा का नियमित जाप करने से क्या होता है? पढ़ें सम्पूर्ण हनुमान चालीसा का पाठ

Tue, 24 May 2022 03:19 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 24 May 2022 03:19 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Chalisa lyrics Benefits of Shree Hanuman Chalisa Ka Paath Sampurn Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi
Hanuman Chalisa: हनुमान जी की उपासना से सुख, शांति, आरोग्य एवं लाभ की प्राप्ति होती है। नकारात्मक शक्तियां भी हनुमानजी के भक्तों को परेशान नहीं करती। - फोटो : अमर उजाला

हनुमान चालीसा Hanuman Chalisa

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर। जय कपीस तिहुं लोक उजागर।।
रामदूत अतुलित बल धामा। अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।।
महावीर विक्रम बजरंगी। कुमति निवार सुमति के संगी।।
कंचन वरन विराज सुवेसा। कानन कुण्डल कुंचित केसा।।

हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै। काँधे मूँज जनेऊ साजै।
शंकर सुवन केसरीनंदन। तेज प्रताप महा जग वन्दन।।
विद्यावान गुणी अति चातुर। राम काज करिबे को आतुर।।
प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया। राम लखन सीता मन बसिया।।

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा। विकट रूप धरि लंक जरावा।।
भीम रूप धरि असुर संहारे। रामचंद्र के काज संवारे।।
लाय सजीवन लखन जियाये। श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।।
रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई। तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं। अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं।।
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीशा। नारद सारद सहित अहीसा।।
जम कुबेर दिगपाल जहां ते। कवि कोविद कहि सके कहाँ ते।।
तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा। राम मिलाय राज पद दीन्हा।।

तुम्हरो मंत्र विभीषन माना। लंकेश्वर भये सब जग जाना।।
जुग सहस्र योजन पर भानू। लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।
प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं। जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।।
दुर्गम काज जगत के जेते। सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।

राम दुआरे तुम रखवारे। होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।
सब सुख लहै तुम्हारी सरना। तुम रक्षक काहू को डरना।।
आपन तेज सम्हारो आपै। तीनों लोक हांक तें कांपै।।
भूत पिसाच निकट नहिं आवै। महाबीर जब नाम सुनावै।।

नासै रोग हरै सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा।।
संकट तें हनुमान छुड़ावै। मन क्रम वचन ध्यान जो लावै।।
सब पर राम तपस्वी राजा। तिनके काज सकल तुम साजा।
और मनोरथ जो कोई लावै। सोई अमित जीवन फल पावै।।

चारों युग परताप तुम्हारा। है परसिद्ध जगत उजियारा।।
साधु-संत के तुम रखवारे। असुर निकंदन राम दुलारे।।
अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता। अस वर दीन जानकी माता।।
राम रसायन तुम्हरे पासा। सदा रहो रघुपति के दासा।।

तुम्हरे भजन राम को भावै। जनम-जनम के दुख बिसरावै।।
अन्त काल रघुबर पुर जाई। जहाँ जन्म हरि-भक्त कहाई।।
और देवता चित्त न धरई। हनुमत सेई सर्व सुख करई।।
संकट कटै मिटै सब पीरा। जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।

जै जै जै हनुमान गोसाईं। कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।
जो सत बार पाठ कर कोई। छूटहिं बंदि महा सुख होई।।
जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा। होय सिद्धि साखी गौरीसा।।
तुलसीदास सदा हरि चेरा। कीजै नाथ हृदय महँ डेरा।।

दोहा :
पवनतनय संकट हरन,मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित,हृदय बसहु सुर भूप।।

Hanuman Chalisa lyrics Benefits of Shree Hanuman Chalisa Ka Paath Sampurn Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi
Hanuman Ji - फोटो : iStock

Hanuman Chalisa Lyrics: हिंदू धर्म में नियमित पूजा-पाठ,आराधना,ध्यान और चालीसा पाठ करने का विशेष महत्व दिया जाता है। रोजाना पूजा-पाठ और भगवान का ध्यान करने से मन शांत और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि जिस प्रकार से देवी-देवताओं की नियमित रूप से आराधना करने से व्यक्ति की हर तरह की इच्छाएं पूरी होती हैं, ठीक उसी प्रकार से अगर अपने इष्ट देवी-देवताओं का स्मरण करते हुए उनकी चालीसा का पाठ किया जाय तो शांति, सुख, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति अवश्य ही होती है। अपने इष्टदेव को जल्दी प्रसन्न करने के लिए देवी-देवताओं की चालीसा का पाठ किया जाता है। मान्यता है कि चालीसा का जाप करने से जल्द ही सफलताएं प्राप्ति हो जाती है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार सभी देवी-देवताओं में अलग-अलग शक्तियां निहित होती हैं जो अपने भक्तों द्वारा स्मरण करने पर उन पर अपनी कृपा बरसाते हैं। ऐसे में भक्त जिस भी देवी या देवता की चालीसा का पाठ नियमित रूप से श्रद्धापूर्वक और मन से करते हैं उन्हें  देवी-देवताओं की कृपा आसानी से प्राप्त हो जाती है। इसी कारण से नियमित रूप से चालीसा का पाठ करना बहुत शुभ माना गया है। आज हम आपको हनुमान चालीसा के पाठ का जाप करने के फायदे बताएंगे,लेकिन उसके पहले जानते हैं चालीसा में 40 पंक्तियों का क्या है महत्व...

Hanuman Chalisa lyrics Benefits of Shree Hanuman Chalisa Ka Paath Sampurn Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi
Hanuman Ji - फोटो : iStock

चालीसा में 40 पंक्तियों का महत्व

हिंदू धर्म में हर एक देवी-देवताओं की पूजा, आराधना,जप, प्रार्थना और उनके आवाहन के लिए चालीसा का पाठ किया जाता है। आम तौर पर चालीसा अपने इष्टदेव की प्रार्थना ही है।  शास्त्रों के अनुसार चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति के जीवन में बड़ा ही सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। भगवान की प्रार्थना में 40 पंक्तियां होती है इस कारण से चालीसा कहा जाता है। चालीसा में सरलतापूर्वक भगवान को प्रसन्न करने के उनकी शक्तियों के बारे में याद किया जाता है। ऐसे में जो भी व्यक्ति चालीसा का पाठ श्रद्धा,स्वच्छता और नियमों को ध्यान में रखकर करता है उस पर हमेशा भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Chalisa lyrics Benefits of Shree Hanuman Chalisa Ka Paath Sampurn Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi
Hanuman Ji - फोटो : iStock

जानिए हनुमान चालीसा का पाठ करने के फायदे...

शास्त्रों में बताया गया है कि सभी देवी-देवताओं में भगवान हनुमान जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। जो भी व्यक्ति सच्चे मन से भगवान हनुमान का स्मरण या हनुमान चालीसा का पाठ करता है उसके सभी तरह कष्ट फौरन ही दूर हो जाते हैं। नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति के सारे काम बिना विध्न के सफल हो  जाते हैं। भगवान हनुमानजी के बारे में ऐसी मान्यताएं ही कलयुग में केवल यही देव हैं जो इस संसार में उपस्थिति रहते हुए अपने भक्तों के समस्त दुखों को दूर करते हैं। नियमित रूप से जो लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं उनके मन से भय हमेशा दूर हो जाता है। किसी भी तरह की विपत्ति आने पर भगवान हनुमान फौरन ही उसको हर लेते हैं और अपने भक्तों का दुख दूर करे विशेष कृपा करते हैं। आइए जानते हैं हनुमान चासीसा का पाठ करने से किस प्रकार के दुख दूर होते हैं।

विज्ञापन
Hanuman Chalisa lyrics Benefits of Shree Hanuman Chalisa Ka Paath Sampurn Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi
Hanuman Ji - फोटो : iStock

नासै रोग हरै सब पीरा,जपत निरंतर हनुमत बीरा।

  •  किसी भी तरह की बीमारी होने पर उससे छुटकारा पाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ सबसे कारगर उपाय है। सच्चे मन से हनुमान चालीसा का पाठ या जाप करने से हर तरह की बीमारी का उपचार जल्द से जल्द संभव हो जाता है। ऐसे में जिन जातकों को बीमारी के दुख से पार पाना है तो वे नियमित या फिर हर सप्ताह मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed