फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Gochar 2025: शनि के बाद अब गुरु का राशि परिवर्तन, इन तीन राशि वालों की बढ़ सकती हैं इनकम

Fri, 04 Apr 2025 10:28 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 04 Apr 2025 10:28 AM IST
सार

Guru Gochar 2025: साल 2025 ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास और महत्वपूर्ण माना गया है। दरअसल, इस वर्ष कई बड़े ग्रहों की चाल में परिवर्तन होने वाले हैं, जिसका व्यापक प्रभाव देश-दुनिया, कार्य, जीवन व धार्मिक अनुष्ठानों पर पड़ेगा। 

विज्ञापन
guru rashi parivartan 2025 date time and impact on zodiac sign
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक गुरु संतान, विवाह, धन, शिक्षा, धर्म और करियर के कारक ग्रह है। - फोटो : Adobe Stock

Guru Gochar 2025: साल 2025 ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास और महत्वपूर्ण माना गया है। दरअसल, इस वर्ष कई बड़े ग्रहों की चाल में परिवर्तन होने वाले हैं, जिसका व्यापक प्रभाव देश-दुनिया, कार्य, जीवन व धार्मिक अनुष्ठानों पर पड़ेगा। बता दें, इस बार शनि और गुरु का राशि परिवर्तन देखने को मिलेगा। हालांकि 29 मार्च 2025 को शनि का गोचर मीन राशि में हो चुका है, जो इस वर्ष का पहला बड़ा राशि परिवर्तन है। लेकिन शनि के बाद अब सबकी नजरें गुरु के गोचर पर बनी हुई है।



वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक गुरु संतान, विवाह, धन, शिक्षा, धर्म और करियर के कारक ग्रह है। कुंडली में उनके प्रभाव से व्यक्ति को सफलता के साथ-साथ रिश्तों में भी मान-सम्मान मिलता है। वह एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते और उसके बाद ही अन्य राशि में गोचर करते हैं। गुरु की चाल धीमी होने के कारण जातकों पर उनका शुभ प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है।

वहीं इस वर्ष 14 मई को रात 11 बजकर 20 मिनट पर  गुरु वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु के मिथुन राशि में आने पर इन तीन राशि के जातकों पर उनकी विशेष कृपा बरसने वाली है। इन्हें करियर से लेकर व्यापार, विवाह, शिक्षा और निवेश में भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं...

guru rashi parivartan 2025 date time and impact on zodiac sign
जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब धीरे-धीरे पूरा होने लगेंगे। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार गुरु का राशि परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए चमत्कारी साबित होगा। आपके सभी काम मनचाहे तरीकों से बनते नजर आएंगे। शादी-विवाह में आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। आपके मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी और आपको सामाजिक संस्थाओं में महत्वपूर्ण पद मिलने की संभावना रहेगी। धन प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। इसके साथ ही, जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब धीरे-धीरे पूरा होने लगेंगे। 

guru rashi parivartan 2025 date time and impact on zodiac sign
आपकी पूर्व में की गई मेहनत इस गोचर के दौरान  रंग लाएगी, और पारिवारिक माहौल भी सकारात्मक बना रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
गुरु का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के लिए खास रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आप नए उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे। जो अपनी जॉब बदलने की सोच रहे थे, क्योंकि आपको अच्छे पैकेज के साथ जॉब ऑफर मिल सकता है। इस समय आपके पास नए प्रोजेक्ट्स और साझेदारियों के प्रस्ताव आ सकते हैं, जिससे आपका व्यापार बढ़ सकता है। आपकी पूर्व में की गई मेहनत इस गोचर के दौरान  रंग लाएगी, और पारिवारिक माहौल भी सकारात्मक बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
guru rashi parivartan 2025 date time and impact on zodiac sign
आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा।गुरु की चाल में बदलाव का सकारात्मक प्रभाव आपकी आय में देखने को मिल सकता है। - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि 
गुरु का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभ के अवसरों से भरा है। करियर में आप नई ऊंचाइयों को छुएंगे, और कुछ अप्रत्याशित स्रोतों से भी धन की प्राप्ति हो सकती है।  व्यापारियों को बेहतरीन डील्स मिलेंगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में भी आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। समाज में पहले के मुकाबले अच्छा मान-सम्मान हासिल होगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नई योजना बनाने पर उसमें अच्छी कामयाबी हासिल होगी। आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा।गुरु की चाल में बदलाव का सकारात्मक प्रभाव आपकी आय में देखने को मिल सकता है। 

Mangal Gochar 2025: मंगल का कर्क राशि में गोचर, जानिए किस राशि पर होगा सबसे ज्यादा प्रभाव

बुध-शनि की युति से इन तीन राशि वालों को अप्रैल माह में मिल सकता है जबरदस्त लाभ




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed