{"_id":"67ecda700580e919a908f9da","slug":"budh-shani-nakshatra-yuti-good-impact-on-these-rashi-2025-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुध-शनि की युति से इन तीन राशि वालों को अप्रैल माह में मिल सकता है जबरदस्त लाभ","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
बुध-शनि की युति से इन तीन राशि वालों को अप्रैल माह में मिल सकता है जबरदस्त लाभ
Wed, 02 Apr 2025 12:04 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:04 PM IST
सार
ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण आपस में युति बनती है जिससे कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होता है। अप्रैल का महीना ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है।
विज्ञापन
बुध नक्षत्र परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में किसी भी विषय के बारे में फलित करने के लिए ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों का संयोग का विश्लेषण किया जाता है। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में परिवर्तन करते रहते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण आपस में युति बनती है जिससे कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होता है। अप्रैल का महीना ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 03 अप्रैल 2025 को वाणी और बुद्धि के कारक ग्रह बुध पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में पहले से ही शनि मौजूद हैं। बुध के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
बुध के नक्षत्र परिवर्तन और फिर शनि के साथ युति करने से वृषभ राशि के जातकों को बहुत ही अच्छा लाभ मिलने जा रहा है। आपको करियर-कारोबार में अचानक से आमदनी में इजाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती दिखाई देगी। अचानक से धन लाभ मिल सकता है। आपके आत्मविश्ववास में बढ़ोत्तरी होगी। नौकरीपेशा और व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा लाभ मिलेगा।

Gochar 2025: 14 अप्रैल के बाद इन तीन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, सूर्य करेंगे मेष में प्रवेश
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
बुध के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। गुरु और बुध की दोनों की विशेष कृपा मिथुन राशि के जातकों को मिलेगी। जीवन में खुशियां आएंगी और कार्यों में सफलता प्राप्त के योग भी होंगे। जीवन में आर्थिक और मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी हासिल करने में आसानी होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।

शनि के राशि परिवर्तन करते ही इस पापी ग्रह से हुई युति, 18 साल बाद बना महासंयोग, जानें राशियों पर प्रभाव
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आमदनी में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को लाभ की संभावना बन रही है। नौकरी में प्रमोशन और मान-सम्मान की वृद्धि होगी। अधूरे कामों में तेजी आएगी। रोजगार की तलाश पूरी होगी। इच्छाएं पूरी होंगी और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। परिवार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।