Guru Pradosh 2023: हिंदू कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक माह में दो त्रयोदशी तिथि पड़ती है। हर त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। आज यानी 2 फरवरी को माघ शुक्ल की त्रयोदशी तिथि है और आज के दिन गुरु प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल यानी शाम को शिव जी और माता पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन प्रदोष काल में शिव जी की पूजा करने से जीवन में समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। सभी देवताओं में शिव का स्वरूप बड़ा ही दयालु है, इसलिए उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। कहा जाता है कि जिनके ऊपर महादेव का आशीर्वाद होता है, उन्हें दुनिया की बड़ी से बड़ी शक्ति भी पराजित नहीं कर सकती है। लेकिन शिव जी की पूजा में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए वरना शिव जी नाराज हो सकते हैं और पूजा का शुभ फल नहीं प्राप्त होगा। आइए जानते हैं आज प्रदोष व्रत की पूजा करते समय आपको किन बातों का ध्यान भी रखना चाहिए...
Guru Pradosh 2023: आज गुरु प्रदोष व्रत की पूजा में न करें ये गलतियां, महादेव हो सकते हैं नाराज
शिवलिंग की पूरी परिक्रमा न करें
शिव जी की पूजा के समय कभी भी शिवलिंग की पूरी परिक्रमा नहीं करनी चाहिए। शास्त्रों में भी शिवलिंग की आधी परिक्रमा करने का विधान है।
हल्दी न चढ़ाएं
शिव पूजा में हल्दी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। प्रदोष व्रत के दिन आप शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग, गंगाजल, दूध, चंदन, भस्म चढ़ा सकते हैं। लेकिन हल्दी के इस्तेमाल से बचें।
शिव पूजा में इन चीजों को न चढ़ाएं
प्रदोष व्रत के दिन शिव जी को केतकी के फूल, तुलसी की पत्तियां, नारियल का पानी, शंख का जल, कुमकुम या सिंदूर नहीं चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों को चढ़ाने से भोलेनाथ नाराज हो सकते हैं।
Union Budget 2023: कौन हैं सप्तऋषि, बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने क्यों लिया नाम? जानें इनके बारे में
प्रदोष व्रत के दिन न करें इन चीजों का सेवन
प्रदोष व्रत रखने वाले व्यक्ति को कुछ खास चीजें खाने से भी बचना चाहिए। इस दिन व्रत रखना उत्तम माना जाता है, लेकिन यदि कोई जातक व्रत नहीं रखता है तो उसे लहसुन, प्याज, मांस या शराब जैसे तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए।