फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   guru nanak jayanti 2020 date Know special things about Guru Nanak Dev Ji and his teachings

guru nanak jayanti 2020: जानिए गुरु नानक देव जी के बारे में खास बातें और उनकी शिक्षाएं

Sat, 21 Nov 2020 07:30 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 21 Nov 2020 07:30 AM IST
विज्ञापन
guru nanak jayanti 2020 date Know special things about Guru Nanak Dev Ji and his teachings
गुरू नानक जी

गुरु नानक जी का जन्म कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन हुआ था। हर वर्ष इस दिन नानक जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष गुरुनानक जयंती 30 नवंबर को मनाई जाएगी। यह पर्व सिखो का सबसे महत्वपूर्ण पर्व होता है। गुरु नानक जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। गुरु नानक जी का जन्म 1469 में तलवंडी नामक स्थान पर हुआ था। यह स्थान अब पाकिस्तान में है। जिसे ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है। जानते हैं नानक जी की शिक्षाएं और उनसे जुड़ी कुछ बातें...

विज्ञापन

  • बचपन से ही गुरु नानक जी में प्रखर बुद्धि के लक्षण दिखाई देने लगे थे। उम्र की छोटी सी अवस्था में ही ये सांसारिक चीजों की ओर से उदासीन रहते थे।
  • नानक जी का विद्यालय महज 7-8 साल की उम्र में छूट गया था। इनका मन पढ़ाई में नहीं लगता था।
  • भगवत प्राप्ति के संबंध में इनके प्रश्नों से इनके अध्यापक भी हार मान गए थे। जिसके बाद वे इन्हें ससम्मान घर छोड़ गए थे। 
  • पढ़ाई छूटने के बाद नानक जी का अधिकतर समय आध्यात्मिक चिंतन और सत्संग में ही व्यतीत होता था।
  • इनके बाल्यावस्था में कई चमत्कारिक घटनाएं हुई जिन्हें देखकर गाँव के लोग इन्हें दिव्य आत्मा मानने लगे थे।
  • गुरु नानक जी की प्रथम भक्त इनकी बहन नानकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु नानक जी की शिक्षाएं 
  • नानक जी ने कहा है कि परम पिता परमेश्वर एक है।  
  • सदैव एक ही ईश्वर की आराधना करनी चाहिए।
  • ईमानदारी और परिश्रम से ही अपना पेट भरना चाहिए। 
  • ईश्वर हर प्राणी, हर स्थान में विद्यमान हैं।
  • किसी को न सताएं, किसी के बारे में बुरा न सोचें।  
  • शरीर के लिए भोजन आवश्यक होता है परंतु आवश्यकता से अधिक संचय न करें। 
  • सांसारिक बातों में इतना मोह न लगाएं की ईश्वर को याद करने का समय न हो
  • लोभ से दूर रहना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed