फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुप्त नवरात्रि 2018: मां दुर्गा को लगाएं ये भोग, जरूर पूरी होगी मनोकामना

Fri, 13 Jul 2018 12:32 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
gupt navratri 2018 start from 13 july offer these things to make goddess durya happy
13 जुलाई 2018 से आषाढ़ महीने की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि शुरू हो गए हैं। बता दें, ये नवरात्रि 13 जुलाई से लेकर 21 जुलाई तक चलेंगे। खास बात यह है कि इस बार गुप्त नवरात्रि की शुरुआत पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग में हो रही हैं। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग, रवियोग व अमृत सिद्धि योग में नवरात्र का समापन होगा। गुप्त नवरात्रि में भी आम नवरात्रि की तरह माता की पूजा की जाती है और पूरे 9 दिनों तक व्रत रखा जाता है।


यह पूजा तंत्र साधना के लिए की जाती है जोकि बहुत ज्यादा कठिन मानी जाती है इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। नवरात्रि के इन 9 दिनों में मां को अलग-अलग भोग लगाकर प्रसन्न करने की कोशिश की जाती है।ऐसे में आइए जानते हैं मां दुर्गा को भोग लगाकर इसे गरीबों को दान करना चाहिए।  

 
Trending Videos
gupt navratri 2018 start from 13 july offer these things to make goddess durya happy
प्रथम नवरात्रि
प्रथम नवरात्रि में मां दुर्गा को घी का भोग लगाया जाता है। घी का भोग लगाने से व्यक्ति को रोगों से मुक्ति मिलने के साथ उसका शरीर निरोग रहता है। 
gupt navratri 2018 start from 13 july offer these things to make goddess durya happy
द्वितीय नवरात्रि
द्वितीय नवरात्रि में मां दुर्गा को मिश्री, चीनी और पंचामृत का भोग लगाया जाता है। दूसरे दिन इन चीजों का दान करने से लंबी आयु का वरदान पाया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
gupt navratri 2018 start from 13 july offer these things to make goddess durya happy
तृतीय नवरात्रि
तृतीय नवरात्रि में माता दुर्गा को दूध या इससे बनी चीजों का भोग लगाएं अौर इसका दान भी करें। ऐसा करने से मां खुश होती हैं और सभी दुखों का नाश करती हैं। 
विज्ञापन
gupt navratri 2018 start from 13 july offer these things to make goddess durya happy
चतुर्थ नवरात्रि
समस्याअों से मुक्ति पाने के लिए चतुर्थ नवरात्रि में मां दुर्गा को मालपुआ का भोग लगाएं। इसके बाद प्रसाद को किसी ब्राह्मण को दाने के बाद खुद भी ग्रहण करें। ऐसा करने से व्यक्ति की बुद्धि का विकास होने के साथ-साथ निर्णय क्षमता भी अच्छी होती है। 
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed