{"_id":"5b4721324f1c1b0f278b61b4","slug":"surya-grahan-2018-after-44-years-solar-eclipse-will-be-visible-on-this-spooky-date","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूर्यग्रहण आज, 44 साल बाद एक बार फिर बनेगा संयोग, तारीख भी बेहद अशुभ","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
सूर्यग्रहण आज, 44 साल बाद एक बार फिर बनेगा संयोग, तारीख भी बेहद अशुभ
Fri, 13 Jul 2018 08:24 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Jul 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
13 जुलाई 2018 को साल का दूसरा सूर्यग्रहण पड़ रहा है, लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण दूसरे सूर्यग्रहण से अलग है। दरअसल इस बार यह ग्रहण 13 तारीख की अशुभ तारीख को पड़ रहा है जिसे दुनियाभर में अशुभ माना जाता है। इस दिन शुक्रवार भी है और 13 तारीख और शुक्रवार के मेल को अशुभ माना जाता है।
2 of 5
solar eclipse
इससे पहले इस दिन और तारीख पर 44 साल पहले ग्रहण लगा था। 13 दिसंबर 1974 के बाद ऐसा पहली बार है जब कोई सूर्यग्रहण शुक्रवार और 13 तारीख के मेल पर पड़ रहा हो। इसके बाद इस मेल पर 13 सितंबर 2080 में सूर्यग्रहण लगेगा।
3 of 5
solar eclipse
सूर्यग्रहण का समय
साल का यह दूसरा सूर्यग्रहण करीब एक घंटे तक रहेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण 7 बजकर 18 मिनट से शुरू होगा और 8 बजकर कुछ मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सूर्य ग्रहण
- फोटो : SOCIAL MEDIA
आपको बता दें, यह आंशिक सूर्यग्रहण भारत में नहीं देखने को मिलेगा। यह दुनिया के कुछ ही इलाकों में दिखने वाला है। यह सूर्यग्रहण अंटार्कटिका के उत्तरी हिस्से, न्यू जीलैंड के स्टीवर्ट आइलैंड, आस्ट्रेलिया के सुदूर दक्षिणी भागों, तस्मानिया, प्रशांत और हिंद महासागर में देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
5 of 5
सूर्य ग्रहण
क्या होता है सूर्यग्रहण
चन्द्रमा जब पृथ्वी का चक्कर लगाते समय सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाती है तो ऐसी स्थिति में पृथ्वी पर चंद्रमा की छाया पड़ने लगती है जिसे सूर्य ग्रहण कहते हैं। यह ग्रहण आंशिक और पूर्ण दोनों तरह का होता है। सूर्यग्रहण में सूर्य,चंद्रमा और पृथ्वी तीनों एक ही सीधी रेखा में आ जाते हैं। सूर्यग्रहण हमेशा अमावस्या पर और चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन पड़ता है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।