{"_id":"243c598e778e6e968fa5f3ae6d85b840","slug":"greek-sexy-gods-and-godesses","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन रोमांटिक देवी-देवताओं की अद्भुत प्रेम कहानी हैरान करती है","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
इन रोमांटिक देवी-देवताओं की अद्भुत प्रेम कहानी हैरान करती है
Fri, 15 May 2015 12:42 PM IST
Updated Fri, 15 May 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
इन रोमांटिक देवी-देवताओं की अद्भुत प्रेम कहानी हैरान करती है
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय पौराणिक कथाओं की तरह दूसरे देशों की भी कुछ पौराणिक कथाएं और मान्यताएं हैं। भारत में जिस तरह रति और कामदेव को प्रेम के देवता कहा जाता है। और इनके विषय में यह कहा जाता है कि यह लोगों के मन में प्रेम और काम भाव उत्पन्न करते हैं। उसी प्रकार यूनान की पौराणिक कथाओं और मान्यताओं में कुछ ऐसे देवी देवताओं का जिक्र किया गया है जिनका प्रेम संबंध और रिश्ता बड़ा ही अनोखा और हैरान करने वाला है। आइये यूनान के उन सात देवी देवताओं के बारे में जानें जो यूनान में बहुत ही रोमांटिक माने जाते हैं और इनके प्रेम संबंध लोगों को चकित करते हैं।
इन रोमांटिक देवी-देवताओं की अद्भुत प्रेम कहानी हैरान करती है
2 of 8
यूनान की पौराणिक कथाओं में ओसिएनस देवता और टेथिस देवी की बड़ी मान्यता है। ओसिएनस समुद्र के देवता माने जाते हैं और टेथिस नदियों की देवी कहलाती हैं। यह दोनों देवी देवता आपस में भाई बहन और पति पत्नी भी थे। इनके माता पिता थे आवरेनस (आकाश) और गिया (धरती)। पति पत्नी के तौर पर इन दोनों ने तीन हजार देवियों को जन्म दिया जो ओसिनाड्स कहलाते हैं। इनकी संतानों में कई प्रमुख नदियां भी मानी जाती हैं जिनमें नील नदी भी शामिल है।
इन रोमांटिक देवी-देवताओं की अद्भुत प्रेम कहानी हैरान करती है
3 of 8
यूनान के रोमांटिक देवताओं में प्रमुखता से जिउस का नाम लिया जाता है। इनके बारे में कहा जाता है कि इनके संबंध नौ देवियों से रहे जिनसे इनके 21 बच्चे हुए। यूनानी मान्यता के अनुसार यह ओलंपस पर्वत पर रहते थे और पूरे ओलंपिया पर राज करते थे। ओलंपस पर्वत पर जिउस का मंदिर भी है जहां से पहली बार सूर्य की किरणों से ओलंपिक की मशाल जलाई गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन रोमांटिक देवी-देवताओं की अद्भुत प्रेम कहानी हैरान करती है
4 of 8
यूनान की पौराणिक कथाओं में निमोसिन देवी का जिक्र आता है यह स्मृति यानी यादद्श्त की देवी मानी जाती हैं। जिउस जो बहुत ही रोमांटिक देवता था उनके साथ इनका कुछ समय लिए रिश्ता बना। माना जाता है कि एक बार नौ दिन और नौ रात जिउस और नमोसिन एक साथ रहे। इनके संबंध से नौ कला की देवियों का जन्म हुआ।
विज्ञापन
इन रोमांटिक देवी-देवताओं की अद्भुत प्रेम कहानी हैरान करती है
5 of 8
टेथिस और ओसिएनस की तीन हजार बेटियों में से प्लाओनी और एथरा का नाम भी शामिल है। इन दोनों से यूनान देवता एटलस ने विवाह किया। प्लाओनी से एटलस की सात बेटियां हुई। एथरा से भी एटलस के कई संतान थी। एटलस की एक अन्य पत्नी फोइबी भी मानी जाती हैं। फेइबी एटलस की बहन भी मानी जाती है। फेइबी के बारे में कहा जाता है कि इनकी शादी कोइअस के साथ भी हुआ माना जाता है। कोइअस फेइबी का भाई था जिससे इनकी दो संतान हुई थी।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।