फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Good Friday 2024: आज है गुड फ्राइडे, जानें इस दिन का महत्व

Fri, 29 Mar 2024 05:33 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 29 Mar 2024 05:33 AM IST
सार

Good Friday 2024 Date in India: गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय का बहुत खास पर्व है। इसे शोक दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है।

विज्ञापन
Good Friday 2024 Date Know History Story Significance In Hindi
गुड फ्राइडे 2024 - फोटो : अमर उजाला

Good Friday 2024 Date in India: गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय का बहुत खास पर्व है। इसे शोक दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। गुड फ्राइडे को ग्रेट फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या होली फ्राइडे भी कहते हैं। वहीं इस साल 29 मार्च 2024 को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि मानव जाति की रक्षा के लिए प्रभु यीशु ने बलिदान दे दिया था। दरअसल, यीशु को यहूदी शासकों ने शारीरिक और मानसिक रूप से कई यातनाएं दीं और उन्हें सूली पर चढ़ा दिया। जिस दिन यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था वो दिन शुक्रवार था। इसलिए यह दिन गुड फ्राईडे के रूप में जाना जाता है। इसी वजह से ईसाई धर्म के लोग गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हैं।



यह दिन ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए बेहद ही खास होता है। इस दौरान ईसाई समुदाय के लोग गिरजाघरों में जाकर प्रार्थना करते हैं। साथ ही प्रभु यीशु की याद में उपवास भी रखा जाता है। इस उपवास को करने के बाद मीठी रोटी बनाकर खाई जाती है। गुड फ्राइडे ना केवल भारत ही बल्कि दुनियाभर में मौजूद सभी ईसाई लोग मनाते हैं। आइए गुड फ्राइडे के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Good Friday 2024 Date Know History Story Significance In Hindi
गुड फ्राइडे 2024 - फोटो : istock

कब है गुड फ्राइडे ?
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, हर साल अप्रैल के महीने में गुड फ्राइडे मनाया जाता है। हालांकि, इस साल 29 मार्च 2024 को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा।

Good Friday 2024 Date Know History Story Significance In Hindi
गुड फ्राइडे 2024 - फोटो : iStock

आखिर क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे?
गुड फ्राइडे के बारे में लगभग सभी ने सुना है। हालांकि, इसको मनाने के पीछे की वजह से कम लोग परिचित होते हैं। दरअसल, ईसाई धर्म के लोग गुड फ्राइडे इसलिए मनाते हैं, क्योंकि इसी दिन प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था। बता दें, प्रभु ईसा मसीह प्रेम और शांति के मसीहा थे। दुनिया को प्रेम और करुणा का संदेश देने वाले प्रभु यीशु को उस समय के धार्मिक कट्टरपंथी ने रोम के शासक से शिकायत करके उन्हें सूली पर लटका दिया था। इसी कारण ईसाई धर्म को मानने वाले लोग गुड फ्राइडे को काले दिवस के रूप में मनाते हैं। हालांकि ये भी कहा जाता है कि प्रभु यीशु इस घटना के तीन दिन बाद यानी ईस्टर संडे के दिन पुनः जीवित हो उठे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Good Friday 2024 Date Know History Story Significance In Hindi
गुड फ्राइडे 2024 - फोटो : istock

कैसे मनाया जाता है गुड फ्राइडे?
ईसाई धर्म के लोग गुड फ्राइडे के दिन व्रत रखते हैं। साथ ही वह प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हैं। इस दिन लोग काले रंग के वस्त्र पहनकर प्रभु यीशु के बलिदान दिवस पर शोक मनाते हैं। कहा जाता है कि गुड फ्राइडे के दिन गिरजाघरों में घंटा नहीं बजाया जाता है, बल्कि लकड़ी के खटखटे बजाए जाते हैं। साथ ही लोग चर्च में क्रॉस को चूमकर प्रभु यीशु का स्मरण करते हैं।

विज्ञापन
Good Friday 2024 Date Know History Story Significance In Hindi
गुड फ्राइडे 2024 - फोटो : istock

दान-धर्म के किए जाते हैं कार्य
ऐसा कहा जाता है कि गुड फ्राइडे के दिन दान-धर्म के कार्य किए जाते हैं। इस दौरान व्रत के बाद मीठी रोटी बनाकर भी खाई जाती है। वहीं गुड फ्राइडे के बाद आने वाले संडे को ईस्टर संडे मनाया जाता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed