Lord Shiva Mantra: इस वर्ष 8 मार्च को महाशिवरात्रि है। हिंदू धर्म में इस पर्व का बहुत ज्यादा महत्व है। महाशिवरात्रि के दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और विधि विधान से पूजा करते हैं। हिंदू धर्म में महादेव को कल्याण का देवता माना गया है। शिव जी को उनकी दया और करुणा के लिए भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शिव जी मात्र बेलपत्र और एक लोटा जल चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसके अलावा अगर आप शिव जी की अधिक कृपा पाने चाहते हैं तो महाशिरात्रि के दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप जरूर करें। इन मंत्रों का जाप करने से भोलेनाथ प्रसन्न तो होते ही हैं साथ ही अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं उन मंत्रों के बारे में...
MahaShivratri 2024: महाशिवरात्रि पर करें इन मंत्रों का जाप, महादेव हर मनोकामना करेंगे पूरी
ॐ नमः शिवाय
शिवजी का यह मंत्र बहुत चमत्कारी माना जाता है। महाशिवरात्रि के दिन इस मंत्र का जाप 108 बार करें। यह मंत्र व्यक्ति के शरीर और दिमाग को शांत करता है और महादेव भी उसपर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥
यह महामृत्युंजय जाप है। इस मंत्र को सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना जाता है। इसका अर्थ है- हम त्रिनेत्र को पूजते हैं, जो सुगंधित हैं और हमारा पोषण करते हैं। जैसे फल शाखा के बंधन से मुक्त हो जाता है वैसे ही हम भी मृत्यु और नश्वरता से मुक्त हो जाएं।
Mahashivratri 2024: 8 या 9 मार्च, कब है महाशिवरात्रि? यहां जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त
ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः
शिवजी के इस मंत्र को रुद्र मंत्र कहा जाता है। किसी मनोकामना के लिए महाशिवरात्रि पर इसका जाप अवश्य करें। यह मंत्र शिव जी तक आपकी सभी मनोकामनाएं पहुंचाता है।
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्!
महाशिवरात्रि पर इस मंत्र का जाप अवश्य करें। यह शिव गायत्री मंत्र है, जिसे सर्वशक्तिशाली माना जाता है। इस मंत्र से व्यक्ति को सुख और शांति की प्राप्ति होती है।