फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान गणेश के हर एक अंग में है ज्ञान की पाठशाला

Tue, 11 Sep 2018 12:20 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2018 every part of lord ganesha knowledge of life

भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को पूरे देश में गणेश उत्सव मनाया जाता है। इस दिन घर पर भगवान गणेश की स्थापना की जाती है। भगवान गणेश सभी देवों में सबसे पहले पूजे जाने वाले देवता है। कोई भी शुभ कार्य करने से सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा होती है। भगवान गणेश को मंगलमूर्ति और विध्नहर्ता कहा जाता है  क्योंकि इनके सभी अंग जीवन की सही दिशा देने की सीख देते हैं।

ganesh chaturthi 2018 every part of lord ganesha knowledge of life

बड़ा मस्तक
भगवान गणेश का मस्तक काफी बड़ा और विशाल होता है। अंग विज्ञान के अनुसार बड़े सिर वाला व्यक्ति में कुशाग्र बुद्धि और नेतृत्व करने की क्षमता होती है।

संदेश- अपनी सोच को बड़ा बनाए रखना चाहिए।

ganesh chaturthi 2018 every part of lord ganesha knowledge of life
छोटी आंखें
भगवान गणेश की आंखे छोटी आकार की है। अंग विज्ञान के अनुसार जिस व्यक्ति की छोटी आंख होती है वह चिंतनशील और गंभीर स्वभाव का होता है।

संदेश- हर चीज की गहराई से अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करने से आपके फैसले सही साबित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2018 every part of lord ganesha knowledge of life
भगवान गणेश
लंबे कान
गणेश जी के कान काफी बड़े होते हैं।  बड़े कान वाले व्यक्ति भाग्यशाली और दीर्घायु होते हैं। बड़े कान वाले सुनते सबकी है लेकिन निर्णय करते हैं अपनी बुद्धि और विवेक से।

संदेश- गणेश जी के सूप जैसे कान से यह संदेश मिलता है कि बुरी चीजों को छांटकर कर दिया जाता है और अच्छी बातों को ग्रहण कर लिया जाता है।
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2018 every part of lord ganesha knowledge of life
गणेश

सूंड
भगवान गणेश की नाक यानी सूंड हमेशा हिलती डुलती रहती है जो उनके हर पल सक्रिय रहने का संदेश देती है।
 
संदेश- जीवन में हमेशा सक्रिय रहना चाहिए चाहे दुख हो या सुख हमेशा इसके लिए तैयार रखना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed