{"_id":"5d886ee48ebc3e0131498ebf","slug":"facts-about-kamakhya-devi-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कामाख्या शक्तिपीठ में मां के शरीर से क्यों निकलता है रक्त, जानें रहस्य?","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
कामाख्या शक्तिपीठ में मां के शरीर से क्यों निकलता है रक्त, जानें रहस्य?
Fri, 04 Oct 2019 07:53 AM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 04 Oct 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
Kamakhya Shakti Peeth
- फोटो : Rohit Jha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता की शक्ति में विश्वास रखने वाले यहां आकर अपने आप को धन्य मानते हैं। जिन लोगों को ईश्वरीय सत्ता पर यकीन नहीं है वह भी यहां आकर माता के चरणों में शीश झुका देते हैं और देवी के भक्त बन जाते हैं। यह स्थान है कामरूप जिसे वर्तमान में असम के नाम से जाना जाता है।
Kamakhya Shakti Peeth
- फोटो : Rohit Jha
असम के नीलांचल पर्वत पर समुद्र तल से करीब 800 फीट की ऊंचाई पर यहां देवी का एक मंदिर है जिसे कामख्या देवी मंदिर कहते हैं। देवी के 51 शक्तिपीठों में से यह भी एक है। माना जाता है कि भगवान विष्णु ने जब देवी सती के शव को चक्र से काटा तब इस स्थान पर उनकी योनी कट कर गिर गयी।
Kamakhya Shakti Peeth
- फोटो : Rohit Jha
इसी मान्यता के कारण इस स्थान पर देवी की योनी की पूजा होती है। प्रत्येक वर्ष में तीन दिनों के लिए यह मंदिर पूरी तरह से बंद रहता है। माना जाता है कि माँ कामाख्या इस बीच रजस्वला होती हैं और उनके शरीर से रक्त निकलता है। इस दौरान शक्तिपीठ की अध्यात्मिक शक्ति बढ़ जाती है। इसलिए देश के विभिन्न भागों से यहां तांत्रिक और साधक जुट जाते हैं। आस-पास की गुफाओं में रहकर वह साधना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कामख्या मंदिर
चौथे दिन माता के मंदिर का द्वार खुलता है। माता के भक्त और साधक दिव्य प्रसाद पाने के लिए बेचैन हो उठते हैं। यह दिव्य प्रसाद होता है लाल रंग का वस्त्र जिसे माता राजस्वला होने के दौरान धारण करती हैं। माना जाता है वस्त्र का टुकड़ा जिसे मिल जाता है उसके सारे कष्ट और विघ्न बाधाएं दूर हो जाती हैं।