फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ekadashi Vrat: एकादशी व्रत करने से पहले जान लें नियम, भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 10 काम

Thu, 24 Jul 2025 03:48 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 24 Jul 2025 03:48 PM IST
सार

एकादशी केवल व्रत रखने तक सीमित नहीं है। इस दिन कुछ विशेष बातों से बचना भी उतना ही जरूरी होता है। आइए जानते हैं एकादशी व्रत के दिन किन नियमों का ख्याल रखना चाहिए। 

विज्ञापन
Ekadashi Vrat Niyam ekadashi ke din na karen 10 kaam
एकादशी के दिन किन बातों से बचें - फोटो : adobe

What Not to Do on Ekadashi Days: सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन सात्विक जीवन का पालन और भगवान की आराधना की जाती है।  इस दिन उपवास रखना, मन, वाणी और कर्म से संयमित रहना, और ध्यान-भजन करना प्रमुख साधन माने गए हैं। हालांकि, एकादशी केवल व्रत रखने तक सीमित नहीं है। इस दिन कुछ विशेष बातों से बचना भी उतना ही जरूरी होता है। चाहे कोई उपवास करे या न करे, इन नियमों का पालन करने से एकादशी का पुण्य प्राप्त होता है।



Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज की पूजा में शामिल करें ये चीजें, पति की लंबी आयु का मिलेगा आशीर्वाद

एकादशी के दिन किन बातों से बचें
1. चावल का सेवन न करें

ऐसी मान्यता है कि एकादशी के दिन चावल खाने से व्रत की ऊर्जा प्रभावित होती है। धार्मिक दृष्टिकोण से चावल में उस दिन ऐसी तरंगें होती हैं जो उपवास के प्रभाव को कम कर सकती हैं।

Nandi: नंदी के कान में क्यों कही जाती है मनोकामना? जानिए इसके पीछे की मान्यता

Ekadashi Vrat Niyam ekadashi ke din na karen 10 kaam
एकादशी के दिन किन बातों से बचें - फोटो : adobe stock

2. मांसाहार और शराब से दूरी रखें
इस दिन मांस, मछली या शराब जैसे तामसिक पदार्थों का सेवन वर्जित है। यह न केवल शरीर को भारी करता है, बल्कि ध्यान और पूजा में एकाग्रता को भी भंग करता है।

3. झूठ बोलने और झगड़े से बचें
एकादशी पर मानसिक और वाणी की शुद्धता बहुत जरूरी मानी जाती है। झूठ बोलना, विवाद करना या किसी के साथ कटु व्यवहार व्रत की पवित्रता को नुकसान पहुंचा सकता है।

Ekadashi Vrat Niyam ekadashi ke din na karen 10 kaam
एकादशी के दिन किन बातों से बचें - फोटो : adobe stock
4. क्रोध न करें
गुस्सा मन की शांति छीन लेता है। इस दिन शांत और संयमित रहने की सलाह दी जाती है ताकि सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

5. तुलसी के पत्ते न तोड़ें
यह भी कहा जाता है कि एकादशी के दिन तुलसी माता स्वयं उपवास करती हैं। इसलिए इस दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ekadashi Vrat Niyam ekadashi ke din na karen 10 kaam
एकादशी के दिन किन बातों से बचें - फोटो : adobe
6. दिन में न सोएं
इस दिन दिन में सोना वर्जित माना जाता है। ऐसा करने से व्रत का फल आधा हो जाता है। दिन भर ध्यान, जप और भक्ति में समय बिताना चाहिए।

7. साधारण नमक से परहेज करें
अगर आप व्रत कर रहे हैं तो साधारण नमक के बजाय सेंधा नमक का उपयोग करें। इससे उपवास की पवित्रता बनी रहती है।

8. काले कपड़े न पहनें
कुछ मान्यताओं के अनुसार काले कपड़े नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं। इसलिए इस दिन उजले या हल्के रंगों के वस्त्र पहनना बेहतर होता है।
 
विज्ञापन
Ekadashi Vrat Niyam ekadashi ke din na karen 10 kaam
एकादशी के दिन किन बातों से बचें - फोटो : freepik
9. घर को साफ-सुथरा रखें
साफ-सफाई से सकारात्मकता आती है। इस दिन घर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और शुद्ध वातावरण में पूजा करें।

10. बुरी संगति और आदतों से दूर रहें
इस दिन जुआ, सट्टा या कोई भी गलत गतिविधियों से बचना चाहिए। एकादशी आत्म-संयम और ईश्वर से जुड़ने का दिन होता है, इसलिए मन को शुद्ध और एकाग्र रखना जरूरी है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed