फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid-ul-Fitr 2024 Date: इस साल कब मनाई जाएगी ईद? जानें ईद-उल-फितर की सही तारीख और महत्व

Fri, 05 Apr 2024 07:06 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 05 Apr 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Eid Ul-Fitr 2024 Date In India Saudi Arabia Pakistan Chand Mubarak Mithi Eid Importance In Hindi
ईद-उल-फितर 2024 - फोटो : Amar Ujala

Eid-ul-Fitr 2024 Date: इस समय रमजान का पाक महीना चल रहा है। रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना होता है। इसे माह-ए-रमजान भी कहा जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के महीने में रोजा रखते हैं। रोजा के दौरान लोग सहरी करने के लिए सुबह सूर्योदय से पहले उठते हैं और शाम को इफ्तार साथ अपना उपवास तोड़ते हैं। यानी इस पूरे महीने में मुसलमान लोग सूरज निकलने से लेकर डूबने तक कुछ भी नहीं खाते पीते हैं। साथ में महीने भर इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। एक महीने तक रोजा रखने के बाद ईद-उल-फितर यानी ईद मनाई जाती है। पूरे महीने भर रोजा रखने के बाद ईद के इंतजार की खुशी अलग ही होती है। हालांकि ईद मनाने की तारीख चांद दिखने के हिसाब से ही मुकम्मल की जाती है। जिस दिन चांद दिखता है, उस दिन को चांद मुबारक कहा जाता है और ईद मनाई जाती है। सऊदी अरब में सबसे पहले ईद की तारीख का एलान किया जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल भारत में ईद कब मनाई जाएगी...

Eid Ul-Fitr 2024 Date In India Saudi Arabia Pakistan Chand Mubarak Mithi Eid Importance In Hindi
ईद-उल-फितर 2024 - फोटो : amar ujala

ईद-उल-फितर 2024 कब है?
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईद 10वें शव्वाल (महीने) की पहली तारीख को मनाई जाती है। जो इस साल 10 अप्रैल को पड़ रही है, लेकिन इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग अपना त्योहार चांद को देखकर मनाते हैं। ऐसे में ईद का चांद नजर आने के बाद ही ईद-उल-फितर की सही तारीख मुकर्रर की जाएगी। फिलहाल 10 या 11 अप्रैल को ईद का त्योहार मनाए जाने की उम्मीद है। 

Eid Ul-Fitr 2024 Date In India Saudi Arabia Pakistan Chand Mubarak Mithi Eid Importance In Hindi
ईद-उल-फितर 2024 - फोटो : अमर उजाला

ईद-उल-फितर का महत्व
इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों के लिए ईद का त्योहार बेहद खास होता है। ये अल्लाह का शुक्रिया अदा करने का दिन होता है। मुस्लिम समुदाय के लोग खुशी और जश्न के साथ ईद मनाते हैं। ईद-उल-फितर को छोटी ईद और मीठी ईद भी कहा जाता है। इस्लामिक कैलेंडर में रमजान का महीना नौवां महीना होता है। वहीं दसवां महीना शव्वाल है। शव्वाल के पहले दिन दुनिया भर में ईद-उल-फितर यानी ईद मनाई जाती है। शव्वाल का अर्थ है, 'उपवास तोड़ने का त्योहार।' इस दिन एक महीने तक रोजा रखने के बाद लोग उपवास तोड़ते हैं और त्योहार का जश्न मनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid Ul-Fitr 2024 Date In India Saudi Arabia Pakistan Chand Mubarak Mithi Eid Importance In Hindi
नमाज अदा करते हुए - फोटो : अमर उजाला

इस तरह मनाते हैं ईद का त्योहार
ईद-उल-फितर के दिन सुबह सबसे पहले नमाज अदा की जाती है। इसके बाद खजूर या कुछ मीठा खा कर रोजा समाप्त किया जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनकर मस्जिद में नमाज अदा करने जाते हैं। साथ ही एक दूसरे से गले मिलकर खुशियां जाहिर करते हैं। सभी रिश्तेदार और दोस्त एक दूसरे के घर दावत पर जाते हैं और ईद की मुबारकबाद देते हैं। साथ ही घरों में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। इस दिन मीठी सेवइयां खाई जाती हैं और बच्चों को ईदी भी दी जाती है।

विज्ञापन
Eid Ul-Fitr 2024 Date In India Saudi Arabia Pakistan Chand Mubarak Mithi Eid Importance In Hindi
नमाज अदा अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

ईद-उल-फितर का इतिहास
मान्यता है कि सबसे पहली ईद सन् 624 ईस्वी में पैगंबर मुहम्मद ने मनाई थी। इस दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब ने बद्र के युद्ध में जीत हासिल की थी। इस खुशी में ईद मनाई जाती है। मोहम्मद साहब ने कुरान में दो पवित्र दिन को ईद के लिए निर्धारित किया था। इस तरह से साल में दो बार ईद मनाई जाती है, जिसे ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा के मान से जाना जाता है। इस्लामिक प्रथा के अनुसार ईद की नमाज अदा करने से पहले हर मुस्लिम व्यक्ति को दान देना जरूरी होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed